-वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने सीएम से की भेंट

PATNA: वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने मंगलवार को सीएम

नीतीश कुमार से भेंट की। इस दौरान भारत और वियतनाम के संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई। वियतनाम के राजदूत ने मुख्यमंत्री को अगले वर्ष वियतनाम यात्रा का निमंत्रण दिया।

योग संस्थान आने का आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने वियतनाम के राजदूत को बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थलों के महत्वों के संबंध में विस्तार से बताया। राजगीर, बोधगया के साथ-साथ तेलहाड़ा विश्वविद्यालय और राजगीर की साइक्लोपियन वॉल के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वियतनाम के राजदूत ने योग के बारे में अपनी रुचि मुख्यमंत्री को बताई। मुख्यमंत्री ने उन्हें मुंगेर योग संस्थान आने का आमंत्रण दिया।

सीएम से मिलकर राजदूत ने जताई खुशी

वियतनाम के राजदूत और अन्य ने मुलाकात के दौरान खुशी जताई। सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष वर्मा व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह भी उपस्थित थे।