पटना (ब्यूरो)। चैती छठ के लिए की गई प्रशासनिक तैयारियों का जायजा रविवार को प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि ने जिलाधिकारी डॉ। चंद्रशेखर ङ्क्षसह और एसएसपी राजीव मिश्रा के साथ लिया। उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी एवं संपर्क पथों के साथ ही अन्य इंतजामों की जानकारी ली। शाम करीब छह बजे दीघा पाटीपुल घाट से शुरू कर गेट नंबर 93 घाट, गेट नंबर 88 घाट, गांधी घाट होते हुए पटना ला कॉलेज घाट तक सभी घाटों पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया। श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया। डीएम और एसएसपी ने उन्हें तैयारियों की जानकारी दी। डीएम ने बताया कि दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है।

20 घाटों का किया निरीक्षण

करीब दो घंटों में 15 किलोमीटर की दूरी में आयुक्त ने छोटे-बड़े 20 घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पुरुष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय के साथ स्वच्छ पेयजल, चेंङ्क्षजग रूम, व्रतियों के ठहरने के लिए शेड, घाटों के बाहर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। घाटों के पास एवं संपर्क पथ को भी दुरुस्त कर दिया गया है। नियंत्रण कक्ष चालू कर दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरफ एवं रिवर पेट्रोङ्क्षलग टीम तैनात है।

खतरनाक घाटों पर न जाएं लोग, इसका रखें ध्यान

डीएम ने बताया कि 76 घाटों पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। खतरनाक एवं अनुपयुक्त 21 घाटों पर भी निगरानी की जा रही है। आयुक्त ने कहा कि दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी विनम्र भाव लेकिन ²ढ़ता से विधि-व्यवस्था संधारण करेंगे। किसी तरह की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या 0612-2219810/2219234) एवं आपात सेवा के नंबर 112 पर दी जा सकती है। आयुक्त ने बैरिकेङ्क्षडग और साइनेज ठीक रखने को कहा। लोग खतरनाक घाट पर नहीं जाएं, इसका ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, आयुक्त के सचिव प्रीतेश्वर प्रसाद भी थे।