PATNA: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधान पार्षद डॉ। मदन मोहन झा ने सोनिया गांधी के अन्तरिम अध्यक्ष बनने पर ख़ुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि वे अपने नेतृत्व के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करती रही हैं। सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता कांग्रेस पार्टी को मज़बूती प्रदान करेगी .भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में उनका पदभार लेना पार्टी के हित में सही निर्णय है। साथ ही कांग्रेस रिसर्च विभाग एवं मैनिफेसटो कमिटी के चेयरमैन आनन्द माधव ने कहा कि आज कांग्रेस को सोनिया गांधी की सबसे अधिक आवश्यकता है। आम कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब हम पुन: वापस आएंगे, बस उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि आज हर कांग्रेसी उत्साहित हैं। सोनिया गांधी सर्वमान्य नेता हैं। एचके वर्मा, सुबोध कुमार, ब्रजेश प्रसाद, नागेन्द्र पासवान विकल, अम्बुज किशोर झा और जया मिश्र आदि ने भी ख़ुशी ज़ाहिर की है।