- 1.5 किलो सोना, 72 हीरा

और 30.89 लाख रुपए बरामद

- एक माह की मेहनत और लगातार छापेमारी के बाद मिली सफलता

DARBHANGA: दरभंगा शहर के बड़ा बाजार स्थित ज्वेलर्स से 9 दिसंबर को हुए करोड़ों के आभूषण लूटकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने घटना के भंडाफोड़ के करीब होने का दावा किया है। अबतक 1.5 किलो सोना, 72 पीस हीरा और 30.89 लाख रुपए कैश मिले हैं और कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें महिलाएं भी हैं। इनकी निशानदेही पर छापेमारी जारी है। एसएसपी बाबूराम ने सैटरडे को बताया कि घटना के बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। इस दौरान गिरोह के सरगना विकास झा समेत कई जेल भेजे गए।

बेगूसराय से दो गिरफ्तार

विकास झा ने बताया था कि घटना में समस्तीपुर के बदमाश शामिल थे। इसके बाद पुलिस ने समस्तीपुर निवासी तरुण साह के घर पर छापेमारी कर उसे पकड़ा। उसके घर से लूट के 72 पीस हीरे मिले। तरुण से मिले सुराग पर समस्तीपुर के मनोज राय, लक्ष्मण राय और ¨प्रस कुमार के घरों में छापेमारी हुई। ¨प्रस और मनोज राय के घर से लूट का सोना और रुपये मिले। लूट का माल छिपाने के आरोप में प्रिंस और मनोज के स्वजनों को गिरफ्तार किया गया। तरुण ने बताया था कि लूट के सोना में 1850 ग्राम को 47 लाख में बेगूसराय के एक सोनार को बेचा गया था। इसके बाद बेगूसराय से दो लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से 400 ग्राम गला हुआ सोना मिला। इसके अलावा समस्तीपुर के दलसिंहसराय में ज्वेलर्स से 60 ग्राम सोना मिला।

साजिश में शामिल था तरुण

एसएसपी ने बताया कि वारदात की साजिश में समस्तीपुर का तरुण भी था। 6 दिसंबर 2020 को घटना को अंजाम देना था। लेकिन, बदमाश सफल नहीं हुए। इसके बाद 9 दिसंबर को अंजाम देकर सभी तरुण के घर गए। वहां लूट के माल का बंटवारा कर सभी अलग हो गए।

घटनाक्रम पर नजर

9 दिसंबर 2020 को बदमाशों ने अलंकार ज्वेलर्स से 3.5 किलो सोना, 11.5 किलो चांदी, 80 पीस हीरा और कैश लूटी। घटना के बाद बदमाश फाय¨रग कर भाग निकले थे। इस दौरान व्यवसायी समेत दो लोग घायल हुए थे।

घटना के बाद से पुलिस कार्रवाई में जुटी रही। इस दौरान मुंगेर से गिरफ्तार विकास झा की निशानेदही पर समस्तीपुर और बेगूसराय में छापेमारी की गई। वहां से लूट के 1.5 किलो सोना, 72 पीस हीरा और 30.89 लाख रुपए बरामद हुए। कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हुई। कार्रवाई जारी है।

- बाबूराम, एसएसपी, दरभंगा