पटना(ब्यूरो)। मोकामा में फिर राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन का एक और शव मिला। शनिवार की सुबह प्रखंड के औंटा ग्राम पंचायत के गंगाघाट के पास क्षत विक्षत शव मिला। घाट के किनारे लगा हुआ था। वन विभाग के कर्मियों के आने के पहले स्थानीय लोग शव को गंगा में बहा दिए। वन विभाग की टीम ने शव को ढूंढने का प्रयास किया। बाढ़ रेंज आफिसर संजीव कुमार ने बताया कि शव नहीं मिल पाया है। मृत्यु के कारण ढूंढे जाएंगे।

मृत्यु के कारण ढूंढे जाएंगे

40 दिनों के अंदर दूसरी डाल्फिन की मृत्यु के बाद इसके संरक्षण पर सवाल उठने लगे हैं। 40 दिन पहले डॉल्फिन की मृत्यु का कारण हार्ड अटैक बताया गया था। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सह मुख्य वन्य प्राणी प्रतिपालक प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि 40 दिनों के अंदर दो डॉल्फिन की मौत होना दुखद है। डीएफओ के माध्यम से कारण का पता लगाया जा रहा है।
डॉल्फिन मैन आरके सिन्हा ने ने बताया कि वन विभाग नदियों पर ध्यान दें। शव मिलने पर मृत्यु के कारण की जानकारी मिलती। अनुसूची वन में डाल्फिन आती है। वन विभाग जानकारी प्राप्त करे। उस क्षेत्र में डाल्फिन पर ध्यान दिया जाए। मछुआरे की जाल में फंसकर भी मृत्यु हो सकती है।