PATNA: कैमूर के डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी सबसे पहले डॉक्टर हैं। फिर डीएम और उसके बाद कोरोना विजेता। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने डॉ चौधरी के कामकाज की तारीफ करते हुए यह बात कही। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार विधानसभा चुनाव में कैमूर डीएम डॉ। नवल किशोर चौधरी को ब्रांड अंबेसडर बनाने को कहा है। उन्होंने बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) एचआर श्रीनिवास से कहा है कि वह कोरोना विजेता कैमूर डीएम को ब्रांड एंबेसेडर बनाकर मिसाल पेश करें। लोगों के लिए कैमूर डीएम प्रेरक हो सकते हैं.सुनील अरोड़ा ने भागलपुर की प्रमंडलीय आयुक्त वंदना किन्नी व अन्य अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होकर स्वस्थ्य होने का जिक्र भी किया। ज्ञात हो कि वर्तमान में सबसे कम एक्टिव केस कैमूर जिले में है। संक्रमण दर भी काफी कम है। वर्तमान में महज 34 एक्टिव केस है। जबकि दूसरे प्रदेशों से आने वाले बिहार के लाखों कामगार यूपी और अन्य जगहों से कैमूर जिले के रास्ते ही लॉकडाउन में बिहार लौटे थे।