-13.6 डिग्री रहा पटना का न्यूनतम पारा

PATNA: पटना सहित पूरे पूर्वी भारत के मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान पेथाई के कारण बिहार समेत झारखंड, बंगाल, ओडिशा में असर दिखा। पटना के लिए अगले 48 घंटों का अनुमान है कि अधिकतम पारा में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकता है। जबकि न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज होगी। हल्की बारिश की भी संभावना है। सोमवार को पटना के आसमान में दिनभर बादल घुमड़ते रहे और घूप कम होने के कारण दिन में भी लोगों ने अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड महसूस किया। अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री दर्ज किया गया।

अब घटेगा न्यूनतम तापमान

बंगाल की खाड़ी के पास चल रहे चक्रवात का असर बिहार और झारखंड के मौसम पर पड़ा है। पटना में सोमवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि अगले दो दिनों में 11 से 10 डिग्री तक गिर सकता है। जबकि अधिकतम तापमान में गिरावट नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापांतर अधिक होने के कारण ठंड का असर अधिक महसूस किया जाएगा।