पटना ब्‍यूरो। हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्यमश्री डॉ। आरएन सिंह बैल कोल्हू कैम्पेन और देसी गाय के संरक्षण के साथ-साथ ऑक्सीजन गौशाला से जुड़े। उन्होंने सबको बैल कोल्हू द्वारा तैयार शुद्ध सरसों तेल इस्तेमाल करने की सलाह दी और इसकी कई विशेषताएं बतायी। डॉ। सिंह ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं विनोद सिंह के साथ हंू जो स्टूडेंट्स ऑक्सीजन मूवमेंट के अंतर्गत ऑक्सीजन गौशाला का संचालन करते हैं जो कि गौ संपदा के ऊपर एक बहुत बड़े आंदोलन के रूप में उभर रहा है।
डॉ। सिंह ने कहा कि हमारे देश में गौवंश और संपदा का बहुत महत्व है, मगर गाय की बात तो हम करते हैं पर बैल की बात भूलते चले जा रहे हैं। बैल का संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना गाय का संरक्षण है।