पटना (ब्यूरो)। ईंट-भट्टा चिमनी में विस्फोट से कुल आठ लोगों की मृत्यु हुई है। उनमें से सात की जान पूर्वी चंपारण जिला में गई है, जबकि एक की गोपालगंज जिला में। पूर्वी चंपारण में घायल हुए सभी सात लोग आइसीयू में हैं। गोपालगंज में तीन श्रमिक घायल हुए हैं, जो उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिला के निवासी हैं। हताहतों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि पूर्वी चंपारण में चिमनी के इर्द-गिर्द 60 से अधिक लोग उपस्थित थे और दर्दनाक दुर्घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मची हुई है।

पूर्वी चंपारण जिला में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरीरगीर के समीप ईंट-भ_े की चिमनी में शुक्रवार शाम पांच बजे विस्फोट हुआ। वहां सात लोग घायल भी हुए हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में रामगढ़वा थाना क्षेत्र के आमोदेई गांव निवासी चिमनी मालिक मो। इरशाद भी हैं। पांच लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। इरशाद पार्टनर नुरुल हसन के साथ मिलकर करीब पांच वर्ष से ईंट-भ_ा चलाते हैं। बरसात के बाद शुक्रवार दोपहर तीन बजे पहली बार ईंटों को पकाने के लिए कोयला डालने के बाद भ_े में आग लगाई गई। करीब दो घंटे बाद चिमनी में विस्फोट हो गया। उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इरशाद सहित वहां उपस्थित श्रमिकों पर मलबा गिरा। पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। अस्पताल लाने के क्रम में मो। इरशाद और नरीरगीर के अनिल बैठा के अलावा पांच अन्य लोगों की मृत्यु हो गई। घायलों को रामगढ़वा अस्पताल लाया गया। वहां से नुरुल हसन के अलावा कर्मी अमरेश कुमार, मुकेश राम, आलमगीर, अब्दुल हक, अजय कुमार एवं राकेश कुमार को रक्सौल के एसआरपी अस्पताल भेज दिया गया। सभी रामगढ़वा प्रखंड के आमोदेई निवासी हैं। अस्पताल के निदेशक सह मुख्य चिकित्सक डा। सुजीत कुमार ने बताया कि स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें आइसीयू में रखा गया है।

ईंधन के उपयोग में कोताही की आशंका : पूर्वी चंपारण की जिला सहायक खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी ने बताया कि उक्त ईंट-भ_ा विभाग से पंजीकृत है। आशंका है कि कोयला की कीमत अधिक होने की वजह से चिमनी संचालक ने लकड़ी व टायर आदि को भी ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया। इस कारण गैस बनने से यह दुर्घटना हुई। जांच की जिम्मेदारी प्रदूषण विभाग को दी गई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


पुराने यंत्र से चिमनी संचालन की आशंका : गोपालगंज में बरौली थाना क्षेत्र के नवादा गांव के पास स्थित ईंट-भ_ा में क'ची ईंट के बीच कोयला भरने के बाद आग लगाने पर चिमनी में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। उसी क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी मजदूर हृदयानंद यादव की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में अयोध्या जिला अंतर्गत हैदरगंज थाना क्षेत्र के कनईपुर निवासी राम दुलार, श्याम लाल व रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सदर अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। कोटवा के अमर ङ्क्षसह इस चिमनी के संचालक हैं। खनन विभाग आदिक की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी के अनुसार, ईंट-भट्टा में आग लगाने के बाद ही चिमनी में विस्फोट हुआ। इससे चिमनी क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों की मानें तो पुराने यंत्र के भरोसे ही ईंट पकाने के लिए चिमनी का संचालन किया जा रहा था।