-फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यों की मदद से काफी देर में आग पर काबू पाया

PATNA: मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में गुरुवार को एक गद्दा कारखाना में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग लगने से आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की छह छोटी गाडि़यां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बंद था कारखाना

कारखाना मालिक आदिल हुसैन ने बताया कि कारखाना बंद था। सभी कर्मचारी छुट्टी पर थे। मैं भी खाना खाने घर गया था। इसी दौरान आग लगने की सूचना मिली। कारखाना के दोनों बगल कोई मकान नहीं था। खाली जमीन होने के कारण आग फैल नहीं पाई। उन्होंने बताया कि कारखाना में सोफा का गद्दा तैयार किया जाता है। ग्राउंड फ्लोर पर रखे गए लाखों रुपए के गद्दे और अन्य सामान जल गए। फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा, ललित कुमार, अखिलेश सिंह, चंदन व अन्य फायर कर्मचारियों ने बताया कि फ‌र्स्ट फ्लोर पर रखे गए गद्दे और अन्य सामान जलने से बचा लिया गया।