- 18 प्लस के वैक्सीनेशन के लिए साइट सेंटरों पर उमड़ी भीड़

- लोगों को एक से डेढ़ घंटे करना पड़ा इंतजार

PATNA :

करीब एक हफ्ते के बाद गुरुवार को राजधानी पटना में 18 प्लस के वैक्सीनेशन फिर से शुरू हुआ। पटना के 12 साइट सेंटरों पर इसका आयोजन किया गया। लगभग हर सेंटर पर पहले के मुकाबले ज्यादा वैक्सीन देने का लक्ष्य रखा गया था और ज्यादा संख्या प्रत्येक सेंटर पर होने की वजह से लोगों को इसे लेने के लिए वेटिंग भी कम से कम एक घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक करना पड़ा। खास तौर पर मीठापुर स्थित आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के साइट सेंटर पर। यहां दस बजे से लेकर करीब दो बजे तक भीड़ बहुत थी।

1. एएन कॉलेज समय 10.20 बजे

-----------

वैक्सीन लेने की अग्नि परीक्षा

जी हां, यह दृश्य एएन कॉलेज पटना के साइट सेंटर का है। यहां बिना शेड में ही 18 प्लस वाले कड़ी धूप में खडे़ रखे। न तो यहां पीने के पानी की व्यवस्था थी और न ही शेड की। इसके अलावा यहां वेटिंग करने वालों के लिए बैठने की भी व्यवस्था भी नहीं थी। इसके कारण यहां आए लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।

-----------

2. आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी समय 12.05 बजे

मीठापुर स्थित आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी कैंपस में भी 18 प्लस वालों के लिए साइट सेंटर बनाया गया था। लेकिन यहंा अधिकांश लोग दस बजे ही पहुंच गए थे और लगभग एक बजे तक यहां पर काफी क्राउड रहा। हालांकि लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए एक ओर चार रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बनाए गए थे। यहां सुविधा तो थी। फैन चल रहे थे लेकिन वेटिंग में लोगों का पांव दुख रहा था। महेंद्रू से आई गीता यादव ने बताया कि वह सुबह सवा दस बजे ही आ गई थी लेकिन वैक्सीन लेने के लिए उनका नंबर सवा ग्यारह बजे आया। क्योंकि शुरू में भी उनके आने से पहले ही लंबी लाइन लगी थी।

-------------

3. पीडब्लूसी समय 12.45 बजे

इतनी जल्दी भी क्या है

यहां पर भी यूथ बड़ी संख्या में आकर रजिस्ट्रेशन करा रहे थे, वैक्सीन लेने के लिए तीन काउंटर भी बने थे। लेकिन यहां ऑब्जर्वेशन एरिया में वेटिंग करने की कोई जरूरत ही नहीं समझ रहे थे। क्योंकि वहां पर वैक्सीनेशन की पूरी टीम होने के बाद भी वहां पर कोई टोकने वाला ही नहीं था। हालांकि कोई काम्पलीकेशन की बात सामने नहीं आई। यहां सवा दो बजे तक 774 लोगों को वैक्सीन लग चुका था।

12 सेंटर और ऑनलाइन स्लॉट

आर्यभट्ट नॉलेज यूनि.- 1000

एएन कॉलेज पटना - 1000

राम दयाल महतो सामुदायिक भवन - 1000

केन्द्रीय विद्यालय, कंकड़बाग - 1000

केन्द्रीय विद्यालय, दानापुर - 1000

एसके मेमोरियल हॉल पटना - 1000

वीमेंस आईटीआई, दीघा - 1000

मां हाई स्कूल, पटना सिटी - 800

केवी सहाय स्कूल, शास्त्री नगर - 500

गंगा देवी महिला कॉलेज - 400