- विवादित भूमि का न्यायालय में चल रहा है मामला

क्चश्वद्दस्न्क्त्रन्ढ्ढ/क्कन्ञ्जहृन्: बखरी थाना अंतर्गत चकहमीद पंचायत में गुरुवार की दोपहर भूमि पर दखल कब्जे को लेकर गोलीबारी हुई। गोलीबारी की इस घटना में कस्तूरबा विद्यालय का पूर्व गार्ड कोठियारा निवासी रामसकल महतो गोली लगने से घायल हो गया। रामसकल को एक गोली जांघ और दूसरी गोली घुटने में लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बखरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने उसे बेगूसराय रेफर कर दिया।

50 बीघा जमीन को लेकर विवाद

सूचना पाकर एसडीपीओ कुमारी वंदना के नेतृत्व में बखरी, नावकोठी और गढ़पुरा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। एसडीपीओ वंदना ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास कोठियारा मौजा स्थित सलौना महंत की करीब 50 बीघा भूमि पर गांव के ही कुछ लोग टुकड़े-टुकड़े में बहुत दिनों से खेती-बारी करते आ रहे हैं। इधर महंत की मौत के बाद उनके वारिस से कोठियारा के कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने उस जमीन की रजिस्ट्री करवा ली। जिसे लेकर पहले भी विवाद उभरा था।

प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

प्रशासन ने पहल कर यह निर्देश दिया था कि जब तक विवादित भूमि को लेकर न्यायालय का फैसला नहीं आ जाता है, तब तक यथास्थिति बनी रहेगी। बावजूद भूमि केवाला लेने वाले लोगों ने भूमि पर दखल कब्जे का प्रयास किया। जिसमें हुई गोलीबारी में रास्ते से गुजर रहे रामसकल को गोली लग गई। एसडीपीओ ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कहा कि इंसपेक्टर सह थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को घायल का बयान लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। घटना में शामिल लोगों को यथाशीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।