- आई नेक्स्ट प्रजेंट्स 'जॉग बर्न एण्ड विन' एक्टिविटी आयोजित

- युवा व बच्चों ने गेम्स में जीते कई प्राइजेज, खूब की मस्ती

PATNA: राजधानी वासियों में अपनी हेल्थ के प्रति कितनी चिंता है, उसकी बानगी रविवार को सुबह-सुबह किदवई पूरी स्थित श्री कृष्णापुरी पार्क में दिखाई दी। जहां मार्निग वॉक के दौरान आए लोग वहां लगे हेल्थ चेकअप कैम्प में लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मौका था आई नेक्स्ट की ओर से आयोजित 'जॉग बर्न एंड विन' एक्टिविटी का। जिसके तहत हेल्थ चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया था। साथ ही गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें भाग लेकर युवाओं ने कई प्राइजेज जीते। इस प्रकार इस रविवार सभी के लिए मस्ती के साथ-साथ सेहत का संदेश भी दे गया।

मिले हेल्थ टिप्स, कार्यक्रम को सराहा

कार्यक्रम में आए सभी मार्निगवाकरों को आई नेक्स्ट की ओर से उपलब्ध कराए गए डॉक्टरों की पैनल द्वारा जहां चैकअप किया गया, वहीं स्वास्थ्य को लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए गए। आई नेक्स्ट का मुख्य उद्देश्य इस भाग-दौड़ की जिंदगी में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस इवेंट में लोग परिवार के साथ आए और इस मौके का भरपूर लाभ उठाया। बच्चों ने गेम्स के इवेंट्स में बड़ी संख्या में भाग लेकर जोश दिखाया और ऐसे कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की।

डेंटल के साथ बीपी-सुगर जांच

'जॉग बर्न एंड विन' एक्टिविटी में एक ओर जहां डेंटल कम्फोर्ट जोन की ओर से डेंटल चेकअप की व्यवस्था की गई थी, वहीं दूसरी ओर पारस हॉस्पिटल की ओर से सुगर और बीपी की जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी। दोनों ओर हेल्थ चैकअप कराने लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोग पहले अपना रजिस्ट्रेशन करा रहे थे, फिर उन्हें संबंधित डॉक्टर देखते थे, जिसके बाद चिकित्सकीय सलाह भी दी जाती थी। खास बात यह थी कि यहां पारस की ओर से आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराया गया था। इस एक्टिविटी से सभी लोग काफी खुश दिखाई दे रहे थे।

डॉक्टरों के पैनल में ये थे शामिल

डॉक्टरों की पैनल टीम में डेंटल कम्फोर्ट जोन, पाटलिपुत्रा के वरिष्ठ डेंटलिस्ट डॉ। रोहित सिंह, डॉ। प्रियेन्दु सुमन, डॉ। खुशबू जैन और डॉ। नेहा सिंह मौजूद थीं, वहीं पारस हॉस्पिटल, पटना एयरपोर्ट की ओर से डॉ। आशीष श्रीवास्तव की पूरी टीम मौजूद थी। इनमें एम्बुलेंस के ड्राइवर भरत प्रसाद, स्टॉफ नर्स प्रियंका कुमारी व नीतू कुमारी, मार्केटिंग से संजीव जी और जीडीए रंजीत शामिल थे।

हम सोच रहे थे डॉक्टर को दिखाने की, संयोग से यहां यह सुविधा हमें मिल गई। आई नेक्स्ट को इसके लिए धन्यवाद। मैं अपने पूरे परिवार के साथ यहां दिखाने आया हूं।

- मुकेश कुमार सिन्हा, एसके नगर

बस दांत दर्द कर रहा था, सो दिखा लिया। वैसे काफी दिनों से इसे इग्नोर कर रहा था। आज मौका मिला। आई नेक्स्ट को इस आयोजन के लिए बहुत-बहुत बधाई।

- आकाश कुमार वर्मा, किदवईपुरी

अच्छी व्यवस्था है। कार्यक्रम भी अच्छा है। मैंने अपना ब्लड शुगर और बीपी जांच कराया, सही निकला। आई नेक्स्ट का यह सराहनीय कदम है।

- लाल बाबू, मंदिरी

आई नेक्स्ट का यह बेहतर आयोजन है। हमने अपने चार बच्चों के दांत दिखाए, सभी के ठीक थे। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए, अखबार को धन्यवाद।

- अनिता देवी, बुद्धा कॉलोनी

यहां टहलने आई थी, देखा हेल्थ कैम्प लगा है, सो चेक करा लिया। अच्छा प्रोग्राम है। आई नेक्स्ट को इसके लिए धन्यवाद। इससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता आएगी।

- ऊषा नाथ, एसके नगर

सेहत के प्रति लोगों को जागरूक करने का यह अच्छा कार्यक्रम है। मैंने भी अपना चेकअप कराया, सब ठीक निकला। दूसरों को भी चेकअप कराना चाहिए।

- वीणा देवी, किदवईपुरी