Patna : अब ना अलाव से राहत मिल रही है, ना ब्लोअर काम कर रहा है। ना ही रजाई से फायदा हो रहा है और ना ही गर्म कपड़े अपना असर दिखा रहे हैं.
शीतलहर का ऐसा प्रकोप महसूस किया जा रहा
जी हां, पहली बार पटना में शीतलहर का ऐसा प्रकोप महसूस किया जा रहा है। कुहासे और कोल्ड वेव की वजह से शुक्रवार को पूरा दिन ठिठुरन और कपकपी से पटनाइट्स की हालत खराब होती रही। ठंड का असर ऐसा रहा कि मैक्सिमम टेंपरेचर में अचानक से 6 डिग्री की गिरावट आ गई.
दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा
शुक्रवार को भले ही मिनिमम टेंपरेचर गुरुवार की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा था। लेकिन दिनभर चली कोल्ड वेव ने इसकी भरपाई कर दी और शाम में मौसम विभाग ने पटना को अंडर एक्स्ट्रीम कोल्ड कंडिशन के रूप में डिक्लेयर कर दिया। मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर एके सेन की मानें तो पटना में शुक्रवार को काफी ठंड महसूस की गई। सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण मैक्सिमम टेंपरेचर काफी कम हो गया। सुबह में कुहासा और फिर 9 बजे के बाद ठंडी हवा चलने के कारण ठंड और बढऩे लगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस कारण मैक्सिमम टेंपरेचर कम होता चला गया। जहां मिनिमम टेंपरेचर में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी रही, वहीं मैक्सिमम टेंपरेचर 6 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की है.
डिफरेंस कम होता है तो बढ़ती है ठंड
जब मैक्सिमम और मिनिमम के बीच का अंतर काफी कम हो जाता है तो ठंड बढ़ जाती है। तभी एक्स्ट्रीम कोल्ड कंडीशन बनता है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर एके सेन ने बताया कि शुक्रवार को मैक्सिमम और मिनिमम के बीच मात्र 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर था, जो इस सीजन का सबसे कम अंतर पाया गया है। इस कारण ठंड इतनी बढ़ गई है। श्री सेन के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम का यही हाल बना रहेगा। कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर अभी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा है। शुक्रवार की रात तक यह बिहार में आ जाएगा। इसके बाद दो दिनों तक इसका असर बिहार में बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में टेंपरेचर और कम हो सकता है.
शीतलहर का ऐसा प्रकोप महसूस किया जा रहा जी हां, पहली बार पटना में शीतलहर का ऐसा प्रकोप महसूस किया जा रहा है। कुहासे और कोल्ड वेव की वजह से शुक्रवार को पूरा दिन ठिठुरन और कपकपी से पटनाइट्स की हालत खराब होती रही। ठंड का असर ऐसा रहा कि मैक्सिमम टेंपरेचर में अचानक से 6 डिग्री की गिरावट आ गई.
दो दिनों तक ऐसा ही रहेगा शुक्रवार को भले ही मिनिमम टेंपरेचर गुरुवार की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा था। लेकिन दिनभर चली कोल्ड वेव ने इसकी भरपाई कर दी और शाम में मौसम विभाग ने पटना को अंडर एक्स्ट्रीम कोल्ड कंडिशन के रूप में डिक्लेयर कर दिया। मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर एके सेन की मानें तो पटना में शुक्रवार को काफी ठंड महसूस की गई। सुबह से ही ठंडी हवा चलने के कारण मैक्सिमम टेंपरेचर काफी कम हो गया। सुबह में कुहासा और फिर 9 बजे के बाद ठंडी हवा चलने के कारण ठंड और बढऩे लगी। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। इस कारण मैक्सिमम टेंपरेचर कम होता चला गया। जहां मिनिमम टेंपरेचर में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी रही, वहीं मैक्सिमम टेंपरेचर 6 डिग्री नीचे चला गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिनों तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना व्यक्त की है।
डिफरेंस कम होता है तो बढ़ती है ठंड जब मैक्सिमम और मिनिमम के बीच का अंतर काफी कम हो जाता है तो ठंड बढ़ जाती है। तभी एक्स्ट्रीम कोल्ड कंडीशन बनता है। इस संबंध में मौसम विज्ञान केन्द्र के डायरेक्टर एके सेन ने बताया कि शुक्रवार को मैक्सिमम और मिनिमम के बीच मात्र 4 डिग्री सेल्सियस का अंतर था, जो इस सीजन का सबसे कम अंतर पाया गया है। इस कारण ठंड इतनी बढ़ गई है। श्री सेन के अनुसार अगले 48 घंटे तक मौसम का यही हाल बना रहेगा। कश्मीर में हुई बर्फबारी का असर अभी उत्तर प्रदेश तक पहुंचा है। शुक्रवार की रात तक यह बिहार में आ जाएगा। इसके बाद दो दिनों तक इसका असर बिहार में बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में टेंपरेचर और कम हो सकता है.
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy. OK