- पीडि़ता की हालत गंभीर, एक हिरासत में

- मुजफ्फरपुर में अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, चार पर प्राथमिकी दर्ज

patna@inext.co.in

MADHUBAN/IMUZAFFARPUR: मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को द¨रदों ने एक मूक बधिर किशोरी से पहले दुष्कर्म किया। फिर पहचान छुपाने के लिए उसकी दोनों आंखें फोड़ दी। एक आंख पूरी तरह बाहर निकल आई वहीं दूसरी आंख की स्थिति भी खराब है। घटना को गांव और आसपास के द¨रदों ने ही अंजाम दिया। प्राथमिक उपचार के बाद पीडि़ता को सदर अस्पताल, मधुबनी रेफर किया गया। जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जाती है। वहीं थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने शक के आधार पर एक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ जारी थी।

पीडि़ता के भाई ने बताया कि सुबह आठ बजे उसकी 17 वर्षीय मूक बधिर बहन बकरी का चारा लाने घर से पश्चिम नदी के उस पार खेत में गई थी। सुबह नौ बजे पड़ोस की एक लड़की चिल्लाते आई। बताया कि बहन गंभीर रूप से जख्मी है। दर्द से कराह रही है। जब नदी के पार गेहूं के खेत में पहुंचा तो बहन को जख्मी हालत में बेहोश पड़ा हुआ पाया। उसकी दोनों आंखों से खून बह रहा था। कपड़े अस्तव्यस्त थे। शरीर के अन्य भाग से भी खून बह रहा था। पीडि़ता के भाई ने दावा किया कि लक्ष्मी मुखिया ने ही अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी को जिंदा जलाया

जबकि बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत साहेबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला डाला। घटना 3 जनवरी, 2021 की बताई गई है। इस मामले में मृत किशोरी के पिता के आवेदन पर पुलिस ने गुलशन कुमार, चंचल कुमार, अभिनय कुमार और राजा कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीडि़ता के पिता ने प्राथमिकी में कहा है कि वह पंजाब स्थित एक कारखाने में मजदूरी करते हैं। 3 जनवरी को मोबाइल फोन पर जानकारी मिली कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद आग लगाकर उनकी छोटी पुत्री की हत्या कर दी गई है। 6 जनवरी को जब घर पहुंचे तो मामले को सत्य पाया। उनकी एक अन्य पुत्री ने घटना के संबंध में बताया कि 5 दिसंबर, 2020 की देर रात छोटी पुत्री के साथ गुलशन कुमार और चंचल कुमार ने दुष्कर्म किया। इस कुकृत्य का वीडियो भी बना लिया। दोनों बार-बार दुष्कर्म करते रहे और किसी को बताने पर हत्या करने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। 3 जनवरी की सुबह में फिर चारों आरोपितों ने उनके घर के घुसकर एक कमरे में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जिंदा जला दिया।

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।

-अनूप कुमार, थानाध्यक्ष