बेटी का प्यार रास नहीं आया

खगौल थाना क्षेत्र में एक मां ने अपनी बेटी नाजनीन को पहले सिर पर मारा फिर गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मां ने बचने के लिए नाटक भी रचा मगर काम न आ सका और पुलिस के सामने सारी पोल खुल गई। दरअसल नाजनीन ने उस लड़के से प्यार की थी जिसे उसके घर वाले पसंद नहीं करते थे।

भाई और पिता पर आरोप

बाढ़ थाना क्षेत्र में ही एक ऐसी ही कहानी सामने आई, जिसमें बेटी और नतिनी की हत्या का आरोप पिता और सगे भाई, चाचा पर लगा। संजना ने अपने से कमजोर फैमिली बैकग्राउंड के लड़के से प्यार किया जिसकी सजा उसे शादी के चार साल बाद मिली। पहले से सबकुछ ठीक होने का विश्वास दिलाया और बाद में घर ले जाकर मौत के घाट उतार दिया।

फतुहा में तीन बेटियों पर हमला

फतुहा थाना क्षेत्र में एक आर्मी जवान ने पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की। पहली बीवी से तीन बेटियां थीं। बेटियों ने इसका विरोध किया। एक रात घर में हमला हुआ और तीनों बेटियों को गोली मार दी गई। इसमें एक गीता तो बच गई मगर उसकी दो बहनें मारी गईं। इस कांड के बाद से ही उसकी सौतेली मां फरार है। पुलिस की मानें तो शक की सुई उसकी मां और पिता पर भी रही।