पटना (ब्यूरो)। राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उनकी सांकेतिक मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राजकीय समारोह का आयोजन अशोक कन्वेंशन केंद्र परिसर में किया गया था।

महान शासक सम्राट अशोक की जयंती राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई

समारोह के बाद मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले ही वर्ष हम लोगों ने तय किया था कि महान शासक सम्राट अशोक की जयंती चैत माह में अष्टमी के दिन राजकीय समारोह के रूप में मनाई जाएगी। उसके पहले भी हम यहां मूर्ति पर माल्यार्पण करने के लिए आया करते थे। उनकी सांकेतिक मूर्ति यहां लगाई गई है। उसके दो भाव हैं। एक, सम्राट का और दूसरा, बौद्ध भिक्षु का।

परिसर का नामकरण सम्राट अशोक के नाम पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र

इस परिसर का नामकरण सम्राट अशोक के नाम पर सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र किया गया। यहां ज्ञान भवन और बापू सभागार का भी निर्माण किया गया है। जयंती समारोह में बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विधान पार्षद संजय कुमार ङ्क्षसह उर्फ गांधीजी, खालिद अनवर, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरङ्क्षवद कुमार ङ्क्षसह, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। सूचना एवं जनसपंर्क विभाग के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।