पटना ब्‍यूरो। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के द्वारा आगामी वर्ष प्रयागराज में ज्ञान महाकुंभ का आयोजन प्रस्तावित है। इससे पूर्व देश के चार क्षेत्रों नालंदा, कर्णावती, पांडिचेरी एवं हरिद्वार में क्षेत्रीय ज्ञान कुंभ का आयोजन होगा.इस क्रम में पूर्वी तथा उत्तर पूर्वी क्षेत्र का नालंदा ज्ञानकुम्भ 2024 के आयोजन से संबंधित विभिन्न स्थलों में दो दिवसीय बैठक आज संपन्न हुई। इस बैठक में न्यास के पर्यावरण शिक्षा के अखिल भारतीय संयोजक डॉ संजय स्वामी एवं न्यास के राष्ट्रीय संचालन समिति के सदस्य तथा गुरुघासी दास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो आलोक चक्रवाल जी मार्गदर्शन के लिए उपस्थित थे। पटना अवस्थित विद्याभारती के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रथम बैठक डॉ संजय स्वामी जी के मार्गदर्शन में दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसमें नालंदा ज्ञान कुंभ 2024 के प्राथमिक स्वरूप एवं योजना पर चर्चा हुई। इस बैठक में हुई चर्चा को मूर्त रूप देने के लिए राजभवन, पटना के अतिथिशाला दूसरी बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालय के कुलपति एवं शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, बिहार के दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य रुप से कुलपति प्रो। के। पी। सिन्हा , प्रो। डी.सी। राय जी, प्रो। परवेंद्र कुमार बाजपेई, प्रो। अजय कुमार सिंह तथा न्यास के कार्यकर्ता डा राजेश्वर जी, अजय यादव जी, प्रो। पवनेश कुमार, डॉ। एस.पी। सिंह, गौरव पवार जी, डॉ। दयानंद जी, डॉ। संदीप सागर , डॉ। हरीश दास, प्रो अरुण कुमार सिंह तथा केंद्रीय टोली से प्रो। आलोक चक्रवाल जी तथा डॉ। संजय स्वामी उपस्थित रहे.इस बैठक में क्षेत्रीय ज्ञान कुंभ नालंदा की तिथियां 16, 17 नवंबर 2024 निर्धारित की गई।