- जेपी गोलंबर से सभ्यता द्वार का इलाका बनेगा हैप्पी जोन

- रात 8 से 11 बजे तक नहीं चलेंगी गाडि़यां

- स्ट्रीट फूड और रंगीन लाइट के साथ सजेगी पटना की शाम

PATNA: सड़क किनारे खड़े होकर खाना पटनाइट्स को काफी पसंद आता है। ऐसे में नगर निगम की ओर से पटनाइट्स को जल्द ही हैप्पी स्ट्रीट की सौगात मिलने वाली है। अब मेट्रो सिटी की तरह ऐसी सड़कें मिलेंगी जहां वह ट्रैफिक और एक्सीडेंट की चिंता से दूर अपने फैमिली और फ्रेंडस के साथ मस्ती कर सकेंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से हैप्पी स्ट्रीट बनाया जा रहा है। जहां पटनाइट्स खुले आसमान के नीचे सड़क पर पिकनिक मना सकते हैं।

रात 8 से 11 तक नहीं चलेंगे वाहन

हैप्पी स्ट्रीट जोन के लिए गांधी मैदान के इलाके को चयन किया गया है। इसमें जेपी गोलंबर से सभ्यता द्वार तक का इलाका हैप्पी स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा। बिस्कोमान भवन, चिल्ड्रेन पार्क और सभ्यता द्वार तक पटनाइट्स आसानी से हैंगआउट कर सकेंगे। इस रूट पर रात 8 से 11 बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा।

फिल्मी फूड और लाइट से सजावट

स्मार्ट सिटी की ओर से बिस्कोमान सहित गांधी मैदान के आसपास के सभी बिल्डिंग को रंगीन एलईडी लाइट से रोशन किया जा रहा है। साथ ही गांधी मैदान के पास मेगा स्क्रीन पर फिल्में भी दिखाई जाएंगी। जिससे लोगों का मनोरंजन होगा। इसके अलावा पूरे रास्ते पर ऑन व्हील स्ट्रीट फूड कोर्ट लगे होंगे। हर हफ्ते सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे ।

स्ट्रीट फूड की विशेषताएं

- ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति।

- मेगा स्क्रीन पर देख सकेंगे फिल्म।

- हर हफ्ते सांस्कृतिक कार्यक्रम।

- रंगीन मैजिकल लाइट से बढ़ेगी खुबसूरती।

- ऑन व्हील फूड कोर्ट।

- वॉकिंग लाइंस।

हैप्पी स्ट्रीट दिवाली तक तैयार हो जाएगा। इसका टेंडर पास हो चुका है। काम पूरा हो जाने के बाद गांधी मैदान का पूरा एरिया नए लुक में दिखेगा।

-हर्षिता, पीआरओ, स्मार्ट सिटी