PATNA: राज्य सरकार दहेज और बाल विवाह के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इन सामाजिक कुरूतियों को जड़ से समाप्त करने के लिए मानव ख्क् दिसंबर मानव श्रृंख्या का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने जिलों के डीएम, एसपी, रेंज आई समेत शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को दो महत्वपूर्ण कुरीतियों के खिलाफ बनाई जा रही मानव श्रृंखला में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

शराबबंदी की सफलता के लिए पिछली बार बनाई गई मानव श्रृंखला तकरीबन बारह हजार छह सौ सैंतीस किलोमीटर लंबी थी, जिसमें चार करोड़ लोग शामिल हुए थे।

आज वीसी करेंगे मुख्य सचिव

ख्क् जनवरी को बनने वाली श्रृंखला के लिए जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक हो चुकी है। ख्म् दिसंबर को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह वीडियो कांफ्रेंस कर जिलों के अधिकारियों से अब तक की तैयारियों का ?योरा लेंगे। शिक्षा विभाग ने आधिकारिक जानकारी में बताया कि वीडियो कांफ्रेंस दोपहर ग्यारह बजे से प्रारंभ होकर एक बजे दिन तक चलेगी।

मुख्य सचिव के साथ वीडियो कांफ्रेंस

में गृह विभाग के प्रधान सचिव, शिक्षा के प्रधान सचिव के साथ ही समाज कल्याण, जीविका, महिला विकास निगम के पदाधिकारी और पुलिस महानिदेशक

शामिल होंगे।