- आपस में भिड़ गए लड़का और लड़की के फैमली वाले

- लड़की ने कराया एफआईआर, दो हुए अरेस्ट

PATNA : लव का चक्कर में लड़के को भाई के साथ हवालात जाना पड़ा। यह मामला जक्कनपुर थाने का है। दरअसल, पुरंदपुर एरिया के रहने वाले रवि और इंदिरा नगर एरिया की रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) एक साथ पढ़ाई करते थे। पिछले दो सालों से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे के साथ मैरेज भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों की फैमिली को इनका रिलेशनशिप मंजूर नहीं था। मंगलवार को दोनों की फैमिली पूरे मामले को रफा-दफा करने में जुटे थे। इसी बीच दोनों की फैमिली वालों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई की दोनों फैमिली आपस में भीड़ गई और जमकर मारपीट की। यहां तक कि सीमा को भी नहीं छोड़ा। रवि और उसके भाई सोनू ने उसकी भी धुनाई कर दी। इसके बाद मामला जक्कनपुर थाने पहुंच गया। सीमा और उसकी फैमिली ने रवि व सोनू के खिलाफ नामजद एफआईआर कराया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया।