क्कन्ञ्जहृन् : नए साल में दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) को एक नई पहचान मिलने का इंतजार है। वो इस तरह कि विश्वविद्यालय को नया लोगो (प्रतीक चिन्ह) मिलने वाला है। पीआरओ मो। मुदस्सीर आलम ने बताया विवि के निवर्तमान लोगो को एक नए लोगो से 1 जनवरी 2017 से प्रतिस्थापित कर दिया जाएगा। लोगो के संबंध में बताया कि इसमें बोधि वृक्ष को प्रमुखता से केंद्र पर प्रदर्शित किया गया है और इसके पीछे से सूरज की किरणें आ रही हैं जो ज्ञान का प्रकाश बांट रहीं है। प्रतीक चिन्ह के रूप में चक्र में देवनागरी (हिंदी) में केन्द्रीय विश्वविद्यालय दक्षिण बिहार और अंग्रेजी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार लिखा गया है। वहीं प्रतीक चिन्ह के आधार में विश्वविद्यालय का मोटो (आदर्श वाक्य) 'ज्ञान सेवा विमुक्तये' दर्शाया गया है, जिसका शाब्दिक अर्थ है कि विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ - साथ मानवता की सेवा भावना का प्रसार करना है।

ईसी ने किया पास

ज्ञात हो की विवि की एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने 19 अक्टूबर, 2016 को अपनी मीटिंग में पहली जनवरी, 2017 से नए प्रतीक चिन्ह के इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है। गौरतलब हो की गज़ेट ऑफ इंडिया, भारत सरकार के 18 दिसम्बर, 2014 की अधिसूचना के आधार पर विवि का नाम बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय से दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय कर दिया गया था।