CHAMPARAN/PATNA: देश धनवान है, लेकिन नागरिक गरीब हैं। ऐसे में देश को दुनिया की सुपर पावर बनाने के लिए एनडीए सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की तरक्की की नीति बनाई है। यह बातें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कही। उन्होंने कहा कि गेहूं, धान, मक्का का उत्पादन कर किसान प्रगति नहीं कर सकते। बायोकेमिक्लस, बायोडीजल्स, सीएनजी, एथनॉल आदि का उत्पादन कर किसान प्रगति के पथ पर बढ़ेंगे। वे सोमवार को बगहा अनुमंडलीय मैदान में 366.62 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्ग, केंद्रीय सड़क निधि की पांच परियोजना के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। वे बोले विकास देखनी है तो नागपुर में लगभग 35 एसी बसें किसानों के उत्पादित एथनॉल से चल रही हैं। धान के भूसा से किसान बायो सीएनजी तैयार कर रहे हैं।