क्कन्ञ्जहृन्: राज्य सरकार ने बिहार कारा सेवा के एक दर्जन कारा उपाधीक्षक व सहायक कारा उपाधीक्षक स्तर के पदाधिकारियों का बुधवार को स्थानांतरण कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग ने अपनी अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानांतरित जेल अधिकारियों में छह कारा उपाधीक्षक व छह कारा उपाधीक्षक शामिल हैं। भागलपुर स्थित विशेष केंद्रीय कारा के उपाधीक्षक रामानुज कुमार को शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर भेजा गया है। जबकि शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर की कारा उपाधीक्षक मधुबाला सिन्हा को मंडल कारा, शेखपुरा स्थानांतरित किया गया है।

भीम हेम्ब्रम बने आरा जेल के उपाधीक्षक

इसी तरह, पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात त्रिभुवन सिंह को सुपौल मंडल कारा, भभुआ मंडल कारा के उपाधीक्षक सुदर्शन प्रसाद सिंह को सहरसा मंडल कारा, खगडि़या मंडल कारा के उपाधीक्षक सुनील कुमार मौर्य को दरभंगा मंडल कारा और शिवहर मंडल कारा के उपाधीक्षक भीम हेम्ब्रम को आरा मंडल कारा का उपाधीक्षक बनाया गया है। छह सहायक जेल अधीक्षकों में बक्सर महिला मंडल कारा में तैनात रामानुज राम को आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर, राकेश कुमार सिंह को मंडल कारा, शेखपुरा से शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय कारा भागलपुर, पूर्णिया, जमुई मंडल कारा में तैनात सहायक कारा अधीक्षक मनोज कुमार सिंह को औरंगाबाद मंडल कारा, आरा मंडल कारा में तैनात मृत्युंजय कुमार को केंद्रीय कारा, पूर्णिया तथा दरभंगा मंडल कारा के सहायक जेल अधीक्षक शंभु कुमार दास को उप कारा बिक्रमगंज का सहायक जेल अधीक्षक बनाया गया है।