-अध्यक्ष आरसीपी सिंह बोले, पद की ताकत साझा करें, बढ़ेगी शक्ति

PATNA: आप चाहे जिस पद पर जाएं, अपने पावर को साझा करें। इससे आपकी ताकत बढ़ेगी। यह पाठ सैटरडे को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने प्रखंड अध्यक्षों को पढ़ाई। वे जेडीयू प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पार्टी के प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से ही प्रभावी संगठन बनता है। सभी की मदद को ले दृढ़ इच्छाशक्ति रहनी चाहिए। प्रखंड स्तर पर ऐसी कमेटी का गठन करें जिसका हर सदस्य संगठन के प्रति पूरी निष्ठा रखता हो। यह सुनिश्चित किया जाए कि बूथ पर पार्टी की मजबूत स्थिति हो क्योंकि जिस पार्टी का संगठन बूथ पर मजबूत है वही वास्तव में मजबूत होती है।

डेवलप किया जा रहा एप

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन विस्तार के साथ ही सामाजिक सरोकार का भी ध्यान रखना है। सांगठनिक गतिविधियों को असरदार बनाने के लिए पार्टी के मीडिया सेल द्वारा एक एप विकसित किया जा रहा। विधानपार्षद प्रो। रामवचन राय ने व्यावहारिक समाजवाद पर कहा कि समाजवाद की जो मशाल लोहिया और जेपी ने जलायी थी वह 2005 के बाद नीतीश के नेतृत्व में व्यावहारिक समाजवाद के रूप में सामने आयी।