साथ रखता था हर सामान

दस-बारह मेंबर्स का यह गैंग अपनी वैन पर चोरी का हर सामान लेकर चलता था। किसी एक शहर में रहकर वो कई दिनों तक एक-दो ज्वेलरी शॉप की रेकी करता था। फिर अलग तरीके से चोरी का प्लान बनाकर उसे अंजाम देता था। चोरों ने कदमकुआं थाना अंतर्गत बारीपथ स्थित कस्तूरी ज्वेलर्स में भी ऐसा ही किया था। पहली बार जिस गैस कटर का इस्तेमाल किया था उसकी रिफिलिंग तक स्टेट में नहीं होती थी। इसकी जानकारी सीनियर एसपी मनु महाराज ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस गैंग के दो आरोपी को साहेबगंज से पकड़ा गया है और इन दोनों की निशानदेही पर रेड की जानी है।

सिर्फ ज्वेलरी ही चुराता था

 

यह गिरोह एक स्टेट या शहर में एक ही घटना को अंजाम दिया करता था। इसके टारगेट में सिर्फ ज्वेलरी शॉप ही हुआ करते थे। गिरफ्त में आए वाहिद और मेजर शेख ने पटना पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में भी इन दोनों का चेहरा देखा गया है। अब इनकी निशानदेही पर आगे तलाशी की जा रही है। जानकारी हो कि 17 फरवरी को बारीपथ स्थित कस्तूरी ज्वेलर्स में इन लोगों ने एक करोड़ की ज्वेलरी की चोरी की थी। तब से पटना पुलिस को इसकी तलाश थी।

पचास हजार का इक्वीपमेंट्स

ज्वेलरी शॉप में इतनी बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के दो मेंबर्स तक ही पटना पुलिस पहुंच पायी है। इन लोगों ने बताया कि इनकी वैन में गैस कटर, सिलेंडर, बड़ी कैंची, खंती सहित कई सामान थे। सारे इक्वीपमेंट करीब पचास हजार के हैं।

सीमावर्ती एरिया में बेचता था माल

 

मुंबई, दिल्ली, यूपी सहित कई स्टेट के सीमावर्ती एरिया में यह गिरोह चोरी किया करता था। सीमावर्ती एरिया में ही माल को भी बेचा करता था। पटना पुलिस उन एरिया में इसके मेंबर्स की तलाश कर रही है। अब तक किसी अन्य स्टेट की पुलिस इस गिरोह को पकडऩे में नाकाम रही, जिसे बिहार पुलिस ने कर दिखाया।