- रविवार को प्रभातफेरी गायघाट गुरुद्वारा व पटना जंक्शन स्थित संगत के घर पहुंचेगी

PATNA :

श्री गुरु गो¨वद सिंह के 354वें प्रकाशपर्व तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब से भोर पांच बजे दूसरे दिन निकली प्रभात फेरी अशोक राजपथ पार कर कंगन घाट गुरुद्वारा पहुंची। दस दिनों तक तख्त साहिब से निकलने वाली प्रभातफेरी का समापन 18 फरवरी को बड़ी प्रभातफेरी से होगा। 19 जनवरी को गायघाट गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकलेगा। वहीं 20 जनवरी को तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में 354 वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

वाहे गुरु से गूंजा शहर

354 वें प्रकाशपर्व के दूसरे दिन निकली प्रभातफेरी के आगे-आगे पंज-प्यारे चल रहे थे। प्रभातफेरी के पीछे संगत भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। प्रभातफेरी चौक थाना मार्ग होते गो¨बद घाट (कंगन घाट) पहुंची। यहां भजन-कीर्तन के बाद ग्रंथी ने अरदास किया। संगतों ने दशमेश गुरु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रभातफेरी कंगन घाट गुरुद्वारा के दर्शन के बाद झाउगंज गली से मेन रोड पार कर कचौड़ी गली, बारा गली होते तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंची।

आज यहां से निकलेगी प्रभात फेरी

प्रभातफेरी के संयोजक सरदार इंद्रजीत सिंह बग्गा, सरदार ते¨जदर सिंह बग्गा, सरदार दर्शन सिंह ने बताया कि तीसरे दिन यानी रविवार की भोर तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी गायघाट गुरुद्वारा दर्शन कर पटना जंक्शन स्थित संगत के घर जाएगी। वहीं सोमवार की भोर तख्त साहिब से निकली प्रभातफेरी गुरु का बाग का दर्शन कर अशोक राजपथ मार्ग से लौटेगी। वहीं मंगलवार की भोर निकलनेवाली प्रभातफेरी अशोक राजपथ होते सोनार टोली गुरुद्वारा पहुंचेगी।