- बड़ी संगत गुरुद्वारा से नगर कीर्तन, मुख्य समारोह कल

PATNA :

सिख पंथ के दसवें गुरु गो¨वद सिंह के 353वें प्रकाशोत्सव के पूर्व तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा से पांच बजे भोर में बड़ी प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में वाहो-वाहो गो¨वद सिंह, आपे गुरु चेला', राज करेगा खालसा, आकी रहे ना कोई' जैसे धार्मिक नारों से मंगलवार को अशोक राजपथ भक्तिमय हो गया। महिला-पुरुष सिख श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ दशमेश गुरु श्री गुरु गो¨वद सिंह महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

बड़ी प्रभात फेरी में आगे-आगे चल रहे एक दर्जन से अधिक घोड़ा व ऊंट च्र बच्चे-बड़े बैठे थे। पीछे बैंड-बाजा, कीर्तनी जत्था माहौल को धार्मिक कर रहे थे। बड़ी प्रभात फेरी में पंज-प्यारे हाथ में तलवार लिए चल रहे थे। सुबह साढ़े नौ बजे बड़ी प्रभात फेरी तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा परिसर में प्रवेश किया। भजन-कीर्तन, कथा-प्रवचन, आरती, अरदास समेत समस्त धार्मिक कार्यक्रम तख्त श्री हरिमंदिर परिसर में निर्मित पंडाल में देर रात तक चला। बुधवार को दोपहर एक बजे गायघाट से नगर कीर्तन निकलेगा।

-पंज प्यारों और संगतों पर हुई फूलों की वर्षा

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब परिसर से मंगलवार की भोर पांच बजे अंधेरे में बड़ी प्रभातफेरी अशोक राजपथ पर निकली। बडी प्रभातफेरी चमडोरिया में प्रबंधक समिति के सदस्य व ट्रांसपोर्टर सरदार जगजोत सिंह सोही व अन्य परिवार के साथ पंज-प्यारों का स्वागत कर स्वल्पाहार कराया। इसके बाद प्रभात फेरी का स्वागत विभिन्न स्थानों पर किया गया। मार्ग में पंज-प्यारों तथा संगत पर फूलों की बारिश कर स्वागत किया। मंगलतालाब, चौक मोड़, रामबाग मोड़, कचौड़ी गली कार सेवक डेरा पर पंज-प्यारों का स्वागत कर संगत पर फूल की बारिश की गई।