पटना(ब्यूरो)। लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के तहत शनिवार को मधुबनी जिले के झंझारपुर संसदीय क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह बिहार के लिए 2024 आम चुनाव का एजेंडा सेट कर गए। भाजपा के सभी नेताओं के संबोधन से एक बात स्पष्ट हुआ पार्टी सनातन और ङ्क्षहदुत्व के मुददे पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

झंझारपुर के ललित-कर्पूरी मैदान में बने मंच से शाह ने बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था एवं बेमेल महागठबंधन सरकार पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश का मेल, तेल और पानी जैसा है। नीतीश बाबू स्वार्थ कितना भी ऊपर हो तेल और पानी एक नहीं हो सकते और उसमें तेल को कुछ नहीं गंवाना है, तेल पानी को मैला कर देता है। आपने प्रधानमंत्री बनने के लिए जो गठबंधन किया है वह गठबंधन आपको भी डुबाने वाला है।

भाजपा के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम Óमेरी माटी, मेरा देशÓ के संदर्भ में आयोजित जनसभा में शाह के स्वर सितंबर-2022 से अभी तक के पिछले छह संबोधन की तुलना में झंझारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मधुर रहे। शाह ने बिहार में बार-बार श्री रामचरितमानस का अपमान करने और सनातन को बीमारी बताने, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी तक की छुट्टियों को समाप्त करने को तुष्टीकरण का एजेंडा बताते हुए जनसमूह को सावधान किया।

अहम यह रहा कि शाह ने विपक्ष के नए गठबंधन का नया नामाकरण इंडी अलायंस किया। शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले लालू और नीतीश की सरकार ने फतवा जारी करते हुए बिहार में रक्षाबंधन, जन्माष्टमी की छुट्टी खतम करने की घोषणा की। उसके विरोध में बिहार की जनता ने आक्रोश दिखाया है। मैं बड़े हृदय से आपका सम्मान करता हूं। 2024 का लोकसभा चुनाव आने वाला है। मैं बिहार की जनता का इसलिए धन्यवाद करना चाहता हूं कि 2014 में 40 प्रतिशत वोट और 31 सीटों के साथ अपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया था। 2019 में 53 प्रतिशत वोट और 39 सीट देकर फिर से आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि इसबार बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी। उन्होंने कहा कि जी-20 में मधुबनी पेंङ्क्षटग और नालंदा विश्वविद्यालय का विशिष्ट स्थान नरेन्द्र मोदी ने सुनिश्चित किया। जी-20 के माध्यम से नालंदा भी विश्व प्रसिद्ध हुई और मधुबनी पेंङ्क्षटग भी फिर से एक बार सबके दिलों दिमाग पर छाया हुआ है।

बिहार की विधि-व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि लालू-नीतीश की यहां सरकार चल रही है। लूट, अपहरण, पत्रकारों की हत्या, दलितों की हत्या के केस बढ़ते जा रहे हैं। यह जो स्वार्थी गठबंधन है, वह बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। लालू फिर से एक्टिव हो गए नीतीश इनएक्टिव हो गए। जब लालू एक्टिव हो गए हैं तो आप समझ सकते हो कि बिहार कैसा चलेगा। शाह ने कहा कि विपक्षी गठबंधन को नाम बदलने की जरूरत इसलिए पड़ी कि यूपीए के नाम से वह काम करते हुए 12 लाख करोड़ का भ्रष्टाचार किया, रेलवे मंत्री रहते हुए लालू ने अरबों-खरबों का भ्रष्टाचार किया। उनको मालूम है कि बिहार के विकास के लिए यूपीए ने कुछ नहीं किया। यूपीए के नाम से भ्रष्टाचार किया। वह नहीं आ सकते हैं इसलिए इंडी एलायंस के नाम से वह आ रहे हैं।

शाह ने जनसमूह को चेतावनी देते हुए कहा कि लालू-नीतीश की जोड़ी को फिर जिताया तो याद रखना कि हमारा पूरा सीमांत क्षेत्र घुसपैठ से बढ़ जाएगा और बिहार के अंदर अनेक प्रकार के सवाल खड़े होंगे। वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ भी करने के लिए लालू जी तैयार हैं। यहां पर गुंडाराज की वापसी हो चुकी है। शराब माफिया लोगों के मृत्यु का कारण बन रहे हैं। टाइम बम बरामद हो रहे हैं, बाढ़ की समस्या के खिलाफ नितीश बाबू की सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और उफान भरती बागमती सबको डरा रही है। आप मानते हो कि यह जो गठबंधन सरकार है वह सारी चीजों का समाधान ढूंढ सकती है? सभा को केंद्रीय मंत्री गिरिराज ङ्क्षसह, नित्यानंद राय और अश्विनी चौबे के अलावा भाजपा बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने भी संबोधित किया।