विहार विधान परिषद के स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लास्ट डे ग्यारह लोगों ने किया नामांकन

PATNA : लोकसभा इलेक्शन की डेट अनांउस हो रही थी और इधर पटना स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए लास्ट डे जोश-ओ-खरोश के साथ पर्चे भरे जा रहे थे। लास्ट डे प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में जबर्दस्त भीड़ रही। टोटल ग्यारह लोगों ने पर्चे भरे। अब स्क्रूटनी की बारी है। बिहार विधान परिषद की इस सीट के इलेक्शन में भी 'मोदी की लहर' दिख रही थी। हालांकि बीजेपी, जेडीयू व आरजेडी के कैंडिडेट्स से मंगलवार को ही अपना पर्चा भर दिया। विधान परिषद् चुनाव-2014 के तहत पटना स्नातक व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मंगलवार को सात कैंडिडेट्स ने नामांकन भरे।

आज होगी स्क्रूटनी

नामांकन दाखिल हो जाने के बाद अब थर्सडे को स्क्रूटनी की बारी है। मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सुशील कुमार मोदी, अरुण सिन्हा, उषा विद्यार्थी सहित दर्जनों नेताओं के साथ व्यंकटेश शर्मा ने नामांकन पत्र भरा था, तो रामविनेश्वर सिंह के साथ राजद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे, प्रो गुलाम गौस सहित कई नेता आए थे। वहीं, रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी अपने पार्टी उम्मीदवार नागेश्वर सिंह स्वराज को नामांकन दाखिल करवाने आए थे।

पटना स्नातक

वेंकटेश कुमार शर्मा डब्लू बीजेपी

नीरज कुमार जेडीयू

नागेश्वर सिंह स्वराज रालोसपा

विजय कुमार सिंह इंडिपेंडेंस

आलोक कुमार इंडिपेंडेंस

विश्वजीत कुमार इंडिपेंडेंस

सुभाष प्रसाद इंडिपेंडेंस

गोपाल प्रसाद शर्मा इंडिपेंडेंस

कौशलेंद्र कुमार सिंह इंडिपेंडेंस

अर्जुन प्रसाद इंडिपेंडेंस

पटना शिक्षक

डॉ अर्जुन प्रसाद सिन्हा जेडीयू

प्रो राम विनेश्वर सिंह आरजेडी

विपिन बिहारी सिंह सीपीआई-एम

अनिल कुमार सिंह इंडिपेंडेंस

लक्ष्मी नारायण इंडिपेंडेंस

रवींद्र सिंह इंडिपेंडेंस

भूपेंद्र नाथ सिंह इंडिपेंडेंस