पटना (इंटरनेट डेस्‍क)। बिहार में सारण लोकसभा सीट पर चुनावी जंग रोचक बनती दिख रही है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य यहां भाजपा के राजीव प्रताप रूडी से कभी आगे जा रही हैं तो कभी पिछड़ती दिख रही हैं। पूर्णिया से जदयू के संतोष कुशवाहा आगे चल रहे हैं। बेगूसराय से गिरिराज सिंह, आरा से आरके सिंह और उजियारपुर से नित्यानंद राय पीछे चल रहे हैं। वहीं गया से जीतन राम मांझी आगे चल रहे हैं। काराकाट में पवन सिंह पीछे हो गए हैं, माले के राजाराम सिंह आगे चल रहे हैं। कटिहार से दुलाल चंद गोस्वामी आगे चल रहे हैं। औरंगाबाद से राजद कैंडिडेट अभय कुशवाहा आगे चल रहे हैं। सीवान में हिना शहाब और जदयू प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है।

Bihar High Profile लोकसभा सीट पर किस प्रत्‍याशी को मिले कितने वोट और कौन बढ़ रहा जीत की ओर, पढ़ें:

HAM नेता जीतनराम मांझी को मिले 492732 मत

RJD प्रत्याशी कुमार सर्वजीत को मिले 390469 वोट

हाजीपुर से चिराग पासवान 39921 वोट से आगे
बेगूसराय से गिरिराज सिंह 24628 वोट से आगे
नालंदा से कौशलेंद्र कुमार 47666 वोट से आगे
सारण से राजीव प्रताप रूडी 14193 वोट से आगे
सीवान से विजय लक्ष्मी देवी 5294 वोट से आगे
महाराजगंज से जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 52000 वोट से आगे
पूर्णिया से संतोष कुशवाहा 3995 वोट से आगे
वैशाली से वीणा देवी 17160 वोट से आगे
दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर 119872 वोट से आगे
जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद यादव 53304 वोट से आगे
सुपौल से दिलेश्वर कामत 57418 वोट से आगे
छपरा में जनार्दन सिंह सिग्रीवाल 55019 वोट से आगे
आरा से सुदामा प्रसाद 28499 वोट से आगे
अररिया से प्रदीप सिंह 46043 वोट से आगे