- ओटीटी व पोर्न साइट के खिलाफ समाज को जागरूक करना जरूरी

- सीएम नीतीश कुमार ने दैनिक जागरण के हाइपर लोकल ऐप का लोकार्पण किया

- कहा पोर्न साइट का विरोध समाज के लिए मुद्दा बनना चाहिए

- मैंने केंद्र को इस बारे में दो बार पत्र लिखा है

- फेक न्यूज को काउंटर करना भी काफी जरूरी

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि ओटीटी और पोर्न साइट के खिलाफ समाज को जागरूक करना जरूरी है। ओटीटी प्लेटफार्म पर अश्लीलता परोसी जा रही है। इससे समाज का नुकसान हो रहा है। महिलाएं उत्पीड़न का शिकार हो रहीं हैं। सीएम आवास परिसर में दैनिक जागरण के हाइपर लोकल ऐप की विधिवत लांचिंग पर आयोजित समारोह में सीएम ने यह बात कही। सीएम ने दैनिक जागरण को इस ऐप के लिए शुभकामनाएं भी दीं। ऐप के लांचिंग के मौके पर सीएम के सचिव मनीष वर्मा, अनुपम कुमार, दैनिक जागरण के मुख्य महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी, स्थानीय संपादक, बिहार, आलोक मिश्रा व समाचार संपादक अश्विनी भी मौजूद थे।

बिना सेंसर उपलब्ध हो रही गंदी चीजें

सीएम ने कहा कि गंदी चीजें जिस सहजता के साथ बिना किसी सेंसर के उपलब्ध करायी जा रहीं उससे समाज में गिरावट आएगी। मैंने दो बार केंद्र सरकार को इस बारे में विस्तार से पत्र लिखा है। पहले मैंने पोर्न साइट को प्रतिबंधित करने के लिए लिखा था और बाद में ओटीटी के बारे में लिखा। इस बारे में कुछ काम आगे बढ़ा है। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत जब मैं यात्रा पर था तब अपने हरेक संबोधन में इस मसले को मैंने उठाया। स्थिति बहुत विकट है। नयी पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है। लड़कियों और महिलाओं की समस्या इससे बढ़ी है।

दैनिक जागरण कर रहा जागरूक

सीएम ने कहा कि आजकल फेक न्यूज भी एक बड़ी समस्या है। उन्हें इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि दैनिक जागरण के माध्यम से फेक न्यूज के बारे में लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया जा रहा है। यह काम काफी प्रशंसनीय है तथा आवश्यक भी। मेरी पूरी शुभकामना है। जागरण की विश्वसनीयता की भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की। सीएम ने कहा कि खबरों की विश्वसनीयता से जुड़े इस हाइपर लोकल ऐप का स्वागत होना चाहिए। उन्होंने कहा खबरों के अपडेट को लेकर यह ऐप बहुत उपयोगी साबित होगा।

क्या है हाइपर लोकल ऐप और यह कैसे काम करेगा

अगर आप अपने शहर की हर छोटी बड़ी विश्वसनीय एवं तथ्यपूर्ण खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो दैनिक जागरण हाइपर लोकल ऐप आपके लिए है। अपने शहर की स्थानीय खबरों को पढ़ने के लिए आप मोबाइल में लोकल जागरण डॉट कॉम डॉट इन लॉगिन करें। यहां आप अपने शहर के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, बिजनेस, राजनीति, मनोरंजन व लाइफ स्टाइल, खेल आदि से जुड़ी खबरें भी पढ़ सकते हैं। यदि आप अपने शहर की पुरानी खबरों को तलाशना चाहें तो उसमें भी यह ऐप मदद करेगा। इसके लिए ऐप स्क्रीन के टॉप पर सर्च का विकल्प दिया गया है। यह ऐप आपको खबरों को सहेजने का भी विकल्प देता है। पढ़ने के दौरान जो खबरें पसंद आएं आप उन्हें बुकमार्क कर सेव भी कर सकते हैं।