-नौकरी के नाम पर ग‌र्ल्स से कर रहा था पैसे की डिमांड

CHAPRA: सारण डीआईजी मनु महाराज के नाम पर पहले फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया। फिर लड़कियों से चै¨टग कर नौकरी दिलाने के नाम पर रुपए मांगने के आरोप में एक युवक को अरेस्ट किया गया है। गिरफ्तार युवक गड़खा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का मनु यादव बताया जाता है। इसकी जानकारी पुलिस को होने पर डीआईजी के रीडर ने नगर थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

3 माह पहले बनाया अकाउंट

बताया गया कि करीब तीन महीने पहले मनु यादव नामक युवक ने सारण क्षेत्र के डीआईजी मनु महाराज के नाम पर फर्जी फेसबुक अकांउट बनाया गया था। फेसबुक के वॉल पर डीआईजी की तस्वीर भी लगा दी गई थी। युवक इसी फर्जी अकाउंट से ग‌र्ल्स से चै¨टग कर रहा था। चै¨टग के नाम पर अश्लील हरकत भी की जा रही थी। युवक नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ठगने की जुगाड़ में था। डीआईजी के रीडर के बयान पर नगर थाने में करीब 15 दिन पहले इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। तकनीकी जांच के बाद आरोपी युवक मनु यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पिछले तीन माह से मनु यादव फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर लड़कियों के अश्लील चै¨टग कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके फेसबुक अकाउंट को सीज कर दिया गया है।

-मनु महाराज, डीआईजी, सारण