--- कोरोना वैक्सीनेशन थर्ड स्टेज ---

- 60 वर्ष से अधिक उम्र के 10 हजार से अधिक का टीकाकरण

- 45-59 उम्र के रोगग्रस्त 988 लोगों को मिली पहली डोज

PATNA :

वैक्सीनेशन अभियान के तीसरे चरण के चौथे दिन राज्य में 11297 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इसके साथ ही तीसरे चरण में वैक्सीन की पहली डोज लेने वाले नागरिकों की संख्या 19448 पर पहुंच गई है।

60 साल से अधिक उम्र के 10309 नागरिकों को पहली डोज

जानकारी के अनुसार गुरुवार को 60 से अधिक उम्र के 10309 नागरिकों और 45-59 उम्र के रोगग्रस्त 988 को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। इनके अलावा 7108 डोज अन्य लोगों को दी गई। इनमें हेल्थ और फ्रंटलाइल वर्कर शामिल हैं।

28770 हेल्थ-फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज

पहली डोज के साथ ही प्रदेश के बनाए गए तकरीबन पौने छह सौ केंद्रों पर वैक्सीन की दूसरी डोज देने की भी व्यवस्था की गई थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि गुरुवार को कुल 28770 फ्रंटलाइन-हेल्थ वर्कर को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। पहली-दूसरी डोज मिलाकर आज कुल 46187 लोगों का टीकाकरण किया गया।

---

राज्य में वैक्सीनेशन पर एक नजर :

जनवरी से अब तक टीकाकरण - 7,38,738

पहली डोज लेने वाले लोगों की संख्या - 600,765

दूसरी डोज प्राप्त करने वालों की संख्या - 1,37,973

60 से अधिक उम्र के टीका लेने वाले नागरिक - 17,749

रोग्रग्रस्त 45 की उम्र से अधिक लोगों ने लिया टीका - 3,440