- पीएमसीएच की डॉक्टर और एक अस्पतालकर्मी भी पॉजिटिव

- 29 हजार 583 कुल संक्रमित में से 27 हजार 59 लोग स्वस्थ, 2415 अभी उपचाराधीन

PATNA :

राजधानी पटना में 25 दिन बाद थर्सडे को 303 नए संक्रमित मिलने के बाद रिकवरी रेट 92 से घटकर 91 फीसदी हो गई। वर्तमान में इलाजरत पेशेंट की संख्या 2415 है। संक्रमितों में पीएमसीएच के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की एक डॉक्टर और एक अन्य चिकित्साकर्मी भी शामिल है। वहीं एम्स में भर्ती पुनाईचक के 50 वर्षीय, रूपसपुर के 67 वर्षीय और मुंगेर के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। 129 लोगों को स्वस्थ करार दिया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक जिले में 29 हजार 583 संक्रमितों में से 27 हजार 59 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 2415 इलाजरत हैं। अब तक 109 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं एम्स में भर्ती पटना के एक समेत चार डॉक्टर समेत 23 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। सिविल सर्जन डॉ। विभा कुमारी सिंह ने बताया कि 5501 लोगों की जांच की गई। इसमें से 98 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।