पटना (ब्यूरो)। दिल्ली से सुबह 10:10 बजे पटना आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सोमवार को लगातार तीसरे दिन रद कर दी गई। खराब मौसम और घने कोहरे की वजह से विमानों को सुबह 11 बजे से पहले पटना एयरपोर्ट से न तो कोई फ्लाइट उड़ान भर पा रही है और न ही उतर सकी है। पटना एयरपोर्ट पर सुबह 11:45 बजे पहली फ्लाइट विस्तारा की दिल्ली-पटना लैंड हुई। सबसे पहले उड़ान भरने वाला यही विमान वापसी में 12:41 बजे दिल्ली रवाना हुआ। एक दर्जन विमानों का परिचालन प्रभावित रहा। वहीं, विमानन कंपनी की ओर से हैदराबाद-पटना (6ई6719), देवघर-पटना (6ई7944) और रांची-पटना (6ई925) के आने के बारे में एयरपोर्ट प्रबंधन को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।

आधुनिक आइएलएस की दरकार : पटना एयरपोर्ट को नया टर्मिनल और एटीसी भवन मिल गया, लेकिन अब तक आधुनिक आइएलएस (इंस्ट्रूमेंटल लैंडिंग सिस्टम) स्थापित नहीं हो सका। इसके कारण एक हजार मीटर से थोड़ी भी ²श्यता कम होने पर विमानों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। लिहाजा, दूसरे प्रदेशों से उड़ान भर कर पटना पहुंचने वाले विमान हवा में चक्कर काटने के बाद दूसरी ओर डायवर्ट कर दिए जाते हैं। आइएलएस से पायलट को कोहरे में भी रनवे साफ नजर आता है।

विलंब से आने वाले प्रमुख विमान

विमान देरी

- दिल्ली-पटना (यूके-717) : 45 मिनट

- दिल्ली-पटना (एसजी8721) : 2. 13 घंटा

- लखनऊ-पटना (6ई6902) : 2. 08 घंटा

- दिल्ली-पटना (6ई2373) : 23 मिनट

- बेंगलुरु-पटना (6ई253) : 1. 42 घंटा

- मुंबई-पटना (एआइ673) : 1. 24 घंटा

- हैदराबाद-पटना (एसजी322) : 2. 06 घंटा

- मुंबई-पटना (6ई2043) : 1. 26 एक घंटा

- बेंगलुरु-पटना (6ई6277) : 48 मिनट

- कोलकाता-पटना (6ई632) : 1. 15 घंटा

- दिल्ली-पटना (6ई2214) : 1. 11 घंटा