- गरीब पशुपालकों को पशुपालन के लिए 10 परसेंट दाम पर मिलेंगे पशु

-एनडीए में कोई मतभेद नहीं, विपक्षी जनता को कर रहे गुमराह

PATNA: पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि प्रदेश में एनडीए के घटक दलों में कोई मतभेद नहीं है। विपक्षी पार्टी जनता को गुमराह कर रही है। एनडीए में सबकुछ ठीक है। खरमास बाद कैबिनेट का विस्तार होगा। पशुपालन मंत्री सैटरडे को दीघा घाट स्थित कम्युनिटी हॉल में विकासशील इंसान पार्टी और निषाद मछली विक्रेता संघ की ओर से आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। सहनी ने कहा कि हम इसी समाज से आते हैं। अपने समाज के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे।

आर्थिक रूप से होंगे मजबूत

उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बेहतर काम कर रही है। पांच वर्षो में अपने 20 लाख रोजगार के वादे को भी पूरा करेगी। इसके लिए सरकार सजग है। इसको लेकर हर विभाग में काम चल रहा है। मछली के उत्पादन को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मछली का निर्यात दूसरे राज्यों में होने पर मछुआरा समाज के लोग आíथक रूप से मजबूत होंगे। पशु पालकों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना जल्द आएगी।