-घर से निकलने से पहले पति ने कहा था धूमधाम से इस बार मनाएंगे जन्मदिन

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: मिठाई कारोबारी पुरूषोत्तम दास की हत्या के बाद शहर में आक्रोश है। वहीं परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्‍‌नी का रो-रो कर बुरा हाल है। दरअसल पुरूषोत्तम का जन्म दिन 25 फरवरी 1978 को हुआ था। यानी सोमवार को उनका जन्म दिन है। कोलाकाता जाने से पहले पत्‍‌नी ने जब पति को टिफिन तैयार कर दिया था तब पति ने कहा था कि मैं सोमवार को कोलकाता से लौट आउंगा फिर साथ में जन्म दिन मनाएंगे। इसके बाद वो चला गया। पत्‍‌नी अभी अपने कमरे में सामान ही व्यवस्थित कर रही थी इस दौरान पति के मौत की सूचना मिलते ही उसे किसी की बातों पर यकीन नहीं हो रहा था। बार-बार वो यही कहती थी कि अभी तो वो घर से वो हस्ते हुए निकले हैं। वो चाहती थी कोई कह दे की ये झूठ है लेकिन होनी को कौन टाल सकता है। जिस पति का जन्म दिन मनाने की तैयारी एक सप्ताह से चल रही थी। उससे पहले ही पत्‍‌नी का सुहाग उजड़ गया। पति की बातों का याद कर पत्‍‌नी अपनी आंखों से मुसलसल आसूं बहा रही है। उसे अब यही चिंता सता रही है कि मेरे बच्चों का खेवनहार अब कौन होगा ?

हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करें

घटना के 24 घंटे बाद अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस लगातार छापेमारी कर कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में काफी आक्रोश है। मृतक व्यापारी के बेटे शिवम ने कहा कि पुलिस अंकल मेरे पिता के हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करें। हालांकि पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

चक्काजाम कर किया आगजनी

घटना के बाद परिजन काफी आक्रोशित हो गए। घर से अर्थी लेकर परिजन गांधी मैदान रोड पर आ गए और बॉडी रोड पर ही रख कर चक्काजाम कर दिया। इसके साथ ही वहां पर आगजनी भी की। इसके बाद आनन फानन में भारी मात्रा में पुलिस बल को वहां भेजा गया। परिजनों ने करीब दो घंटे तक चक्काजाम किया।

50 लाख मुआवजे की मांग

परिजन रोड पर चक्काजाम कर दिए। इसक बाद उन लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग किया कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपए का मुआवजा और पत्‍‌नी को सरकारी नौकरी दी जाए। परिजन लिखित आश्वासन मांग रहे थे। बाद में परिजनों को ये समझाइश दी गई कि शासन की ओर से जो भी प्रावधान होगा वो दिया जाएगा।

व्यापारियों ने बंद रखी दुकान

घटना के बाद व्यापारियों ने भी विरोध जताया। व्यापारियों ने अपना दुकान बंद रखा। कपड़ा व्यापारी प्रमोद ने कहा कि पुलिस को व्यापारियों को सुरक्षा देनी चाहिए। अगर यही हाल रहा तो हत्या के डर से व्यापारियों को अपना कारोबार बंद करना पडे़गा। पुलिस तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार करे जिससे मृतक के परिजनों को राहत मिल सके।