बाउंड्री देने के दौरान हमला, खोखा, हॉकी स्टिक, लाठी, एटीएम कार्ड और एक पॉकेट डायरी बरामद

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन् : भोजपुर जिले के बिहिया थाना के साहेब टोला में रविवार की दोपहर हथियार बंद तत्वों ने प्रापर्टी डीलर सह राइस मिल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर सात-आठ की संख्या में थे। पुलिस को मौका-एक-वारदात से गोली का खोखा, हॉकी स्टिक, लाठी, एटीएम कार्ड और एक पॉकेट डायरी मिला है। घटना दोपहर करीब 11.47 बजे के आसपास की है। हमलावर फाय¨रग करते हुए भाग फरार हो गया। हत्या की इस घटना को भूमि विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, परिजनों ने रंगदारी के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक रंजीत बहादुर उर्फ छोटक कुशवाहा (34 वर्ष) मूल रूप से जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला निवासी गोपाली सिंह का पुत्र था। मृतक के बड़े भाई रणजीत बहादुर उर्फ बड़क कुशवाहा हम पार्टी के भोजपुर जिलाध्यक्ष है।

12 लोगों पर केस दर्ज

मारे गए हम नेता के भाई के गर्दन पर गोली के जख्म के निशान पाए गए है। मृतक के चाचा मनोज सिंह ने करीब 12 लोगों के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आनर गांव निवासी विजयमल सिंह एवं उसके बेटा अंजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, अन्य की तलाश जारी है। बताया गया कि जगदीशपुर थाना के शिवगंज टोला निवासी गोपाली सिंह कुशवाहा का बिहिया के साहेब टोला में भी मकान है। रंजीत सुबह बाउंड्री करवा रहे थे। इसी बीच हथियार बंद पहुंचे और छोटक के गर्दन में गोली मार दी और ताबड़तोड़ फाय¨रग कर भाग निकले।