-महिला के शव को ससुराल के पास छोड़ भाग निकला

न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: पहले विवाहिता की जहर देकर हत्या कर दी गई फिर शव को ससुराल में लावारिस छोड़ फरार हो गया। घटना जगदीशपुर थाना के नयका टोला इलाके की है। सोमवार की रात विवाहिता का शव अगिआव बाजार थाना के महुअरी-हाथी टोला मोड़ से बरामद किया गया। पुलिस को मृतका के पति के ही करीबी दोस्त की तलाश है। महिला अपने पति के दोस्त के साथ रहती थी। दोनों के बीच नजदीकी रिश्ते की भी बात सामने आ रही है। मृतका रीता देवी (30वर्ष) महुअरी निवासी अक्षय लाल राम की पत्नी थी। मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। ससुराल वाले रीता देवी के साथ अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस के अनुसार महिला ने खुद जहर खाया या उसके पति के दोस्त ने खिलाया। इसे लेकर अभी जांच-पड़ताल चल रही है। लिखित बयान आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 साल पूर्व पति गया विदेश

बताया गया कि अगिआव बाजार थाना के महुअरी निवासी शिवनाथ राम के पुत्र अक्षय लाला राम की शादी करीब दस साल पहले बक्सर के गिरधर बराव गांव निवासी नंद कुमार राम की बेटी रीता के साथ हुई थी। इस बीच बेटा आकाश और बेटी प्रीति हुई। महिला का पति दो साल पहले कमाने के लिए विदेश गया था। बसेया गांव निवासी उसके दोस्त ¨पटू ने विदेश भेजवाने में मदद की थी।

दोस्त के साथ रहती थी रीता

बताया जा रहा कि अगिआव बाजार थाना क्षेत्र के बसेया गांव निवासी ¨पटू जगदीशपुर के नयका टोला में रहकर मोबाइल मिस्त्री का काम करता है। ससुर शिवनाथ राम ने बताया कि करीब छह महीना से रीता देवी अपने पति के दोस्त ¨पटू के पास ही रहती थी। दोनों बच्चों को लेकर भी गई थी। ¨पटू पहले से शादीशुदा है। उसके भी बच्चे हैं। लेकिन वह रीता को भी साथ में रखता था।

दोनों में होता था विवाद

पुलिस के अनुसार ¨पटू महतो की पत्नी और रीता के बीच अक्सर अनबन होती रहती थी। सोमवार को भी खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद यह घटना घटी। पुलिस संभावना जता रही है कि झगडे़ के बाद रीता देवी ने जहर खा ली और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद ¨पटू रीता के शव को लेकर उसके ससुराल महुअरी आ गया। लेकिन, ससुराल वालों ने शव लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वह शव को महुअरी-बसेया मोड़ पर रखकर चला गया।