पटना ब्‍यूरो । आई.पी.एस। विकास वैभव के द्वारा संचालित अभियान लेट्स इंस्पायर बिहार के अंतर्गत गार्गी अध्याय के द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 3 मार्च 2024 को नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इसकी जानकारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी। बताया कि तीन साल बेमिसाल.इसे सत्यापित करते हुए इस साल भी बिहार की महिलाओं को सम्मानित करते हुए उनकी नारी शक्ति से बिहार को चरम उत्कर्ष पर ले जाने का सफल प्रमाण भी दिया जाएगा। ऑटो चालक से लेकर संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त बिहार की महिलाओं को एक मंच पर सम्मानित करते हुए समाज में महिलाओं की भागीदारी को विशेष स्थान दिया जाएगा। ये केवल सम्मान समारोह नहीं अपितु बिहार तथा बिहार से बाहर रह रही महिलाओं की कार्यकुशलता और समाज के प्रति उनके नि:स्वार्थ योगदान को देखते हुए उन्हें एक बड़ी पहचान दिलाने की कोशिश है। विदेशों में भी रह रही बिहारी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान को समाज में आदर्श रूप में स्थापित करने की पहल है। वैदिक युग से बिहार विदुषियों की धरती रही है। आज भी बिहार की महिलाएं समाज में बढ़-चढ़कर योगदान दे रही हैं। बता दें कि गार्गी पाठशालाओं में वंचित वर्ग के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने तथा गार्गी महिला कौशल प्रशिक्षण केन्द्र में वंचित महिलाओं को कला-कौशल का नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही हैं।