राजधानी के अधिकांश यूजियम में रैंप नहीं

PATNA : सरकार दिव्यांगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन पटना स्थित बिहार म्यूजियम में दिव्यांग अधिनियम 2016 सेक्शन 30 का मजाक बनाया जा रहा है। म्यूजियम में दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर तो है मगर उनकी सहायता के लिए कोई कर्मचारी और अधिकारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है। इस वजह से बिहार म्यूजियम आने वाले दिव्यांगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- नियम को बना रहे हैं मजाक

पटना के अधिकांश म्यूजियम में नियम का मजाक बनाया जा रहा है। किसी म्यूजियम में रैंप नहीं है तो किसी में व्हील चेयर की व्यवस्था नहीं की गई है।

यहां हो रही उपेक्षा

- बिहार संग्रहालय

- पटना संग्रहालय

- शहीद सूरज नारायण संग्रहालय

- कर्पूरी ठाकुर संग्रहालय

जो दिव्यांग अकेले आ सकते हैं वो अकेले घूम भी सकते हैं। व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। रिसेप्शन पर कर्मचारी मौजूद रहते हैं।

एमडी यूसुफ, डायरेक्टर बिहार म्यूजियम