PATNA: विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली में रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान उनसे सदन की कार्यवाहियों, लोकतंत्र की मजबूती के सतत प्रयासों और बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की।

जल्द ही एक टीम लोकसभा जाएगी

ओम बिरला ने कहा कि बिहार विधानसभा को अपने कार्यो के जरिए संसदीय प्रणाली और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का सतत प्रयास करना चाहिए। इसने पहले भी ऐसा किया है। बिहार के विकास में विधानसभा का बड़ा योगदान है। इस दौरान ओम बिरला ने विशेषाधिकार सहित अन्य मामलों तथा समितियों से संबंधित सम्यक जानकारी और प्रशिक्षण के लिए बिहार विधानसभा सचिवालय के कíमयों की टीम को लोकसभा भेजे जाने पर भी सहमति दी गई। जल्द ही एक टीम लोकसभा जाएगी।