पटना (ब्यूरो)। समस्तीपुर के ताजपुर में बर्फ फैक्ट्री से अमोनिया गैस लीक होने से एक वृद्ध की मौत हो गई। 7 लोगों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सैटरडे रात लीक होनी शुरू हुई गैस बंद होने के बाद सुबह भी लीक होने लगी। इससे अफरातफरी मची रही। दूसरी ओर घटना से गुस्साए लोगों ने ताजपुर-पूसा रोड रहीमाबाद के पास दोपहर 12 बजे जाम कर दिया। लोग फैक्ट्री हटाने की मांग कर रहे हैं। पांच घंटे बाद थानेदार के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।

दर्जनभर लोग हुए बेहोश
बंगरा थाना क्षेत्र की रहीमाबाद पंचायत के बहेलिया टोला में इसी पंचायत के रहने वाले मो। अन्ना और मो। विक्की बर्फ की फैक्ट्री चलाते हैं। सैटरडे की रात करीब 10 बजे अमोनिया गैस लीक होने से दर्जनभर लोग बेहोश हो गए। आंखों में जलन और उल्टी होने लगी थी। दो लड़कियां सिमरन और स्नेहा को प्राइवेट क्लिनिक में एडमिट कराया गया था। रात में गैस लीकेज बंद कर दी गई थी।

रिटायर टीचर की हुई मौत
दूसरे दिन संडे सुबह फिर लीकेज होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। गैस लीक से प्रभावित सेवानिवृत्त शिक्षक 72 वर्षीय जवाहर लाल साह की तबीयत खराब हो गई। स्वजन विनय कुमार ने बताया कि सैटरडे की रात से ही इन्हें दम फूलने लगा था। सुबह में स्थिति गंभीर हो गई तो डॉक्टर के यहां ले जाया गया। वहां से इन्हें रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही इनकी मौत हो गई। गैस लीकेज के कारण आसपास के कई पेड़-पौधे झुलस गए। एक घर में अंकुरण के लिए रखा गया चना भी काला हो गया।

फैक्ट्री में चार टन अमोनिया गैस
फैक्ट्री मालिक मो। विक्की का कहना है कि रात में ही कर्मियों की मदद से लीकेज ठीक कर ली गई थी। नोजल से लीकेज हुआ था। चार महीने पहले ही फैक्ट्री चालू किया है। इसकी क्षमता प्रतिदिन 300 सिल्ली बर्फ बनाने की है। फैक्ट्री में लगभग तीन से चार टन अमोनिया गैस रहती है। घटना की सूचना पर संडे को बीडीओ मनोज कुमार ने फैक्ट्री की जांच की। उन्होंने बताया कि लीकेज रात में ही बंद हो गई थी। सुबह में अगर लीकेज हुई तो इसकी जानकारी नहीं है। अभी लीकेज नहीं है। ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर ङ्क्षसह यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है। इस संबंध में समस्तीपुर के सदर एसडीओ आरके दिवाकर ने बताया कि घटना के मद्देनजर डीएम के स्तर से तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। टीम में शामिल सदस्य जिला स्तर के पदाधिकारी हैं। जांच टीम की रिपोर्ट आते ही कार्रवाई की जाएगी। मृतक के स्वजन यदि चाहे तो अलग से प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैैं।