- भोजपुर में बाढ़ में फंसी करीब 4.50 लाख की आबादी

PATNA/ARA/BEGUSARAI: भोजपुर में बाढ़ का तांडव सोमवार को भी जारी रहा। बाढ़ में डूबने से एक व्यक्तिकी मौत हो गई वहीं बाढ़ में फंसने वालों की संख्या लगभग साढ़े चार लाख पहुंच गई है। भोजपुर के प्रमुख पथों से लेकर सभी लिंक पथों पर तीन फीट से लेकर पांच फीट तक पानी बह रहा है। पानी में फंसे लोगों के लिए आवागमन का साधन केवल नाव है। जिला प्रशासन बाढ़ पीडि़तों के बीच राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।

बेगूसराय में स्थिति भयावह

बेगूसराय जिले में बाढ़ की स्थिति लगातार भयावाह होती जा रही है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने से घरों में पानी प्रवेश कर रहा है। बेगूसराय शहर से सटे गुप्ता लखमनिया बांध पर भी दबाव बढ़ने लगा है। कल जिस इलाके में खेत में पानी था आज पूरा गांव जलमग्न है। कैलाशपुर, रचियाही, कमरुद्दीनपुर, मुशनटोल, सिहमा, मटिहानी, रामदीरी, लवरचक सहित कई गांवों में संपर्क पथ ध्वस्त है। उलाव से रचियाही जाने वाला पथ लगभग फ्0 फ़ीट बह गया जिससे रचियाही का जिला मुख्यालय से संपर्क पथ टूट गया है। लोगों का कहना है कि क्97म् के बाढ़ से भी यह बाढ़ भयावह है।