माध्यम फाउंडेशन,पटना की ओर से पटना के कालिदास रंगालय में आयोजित एक समारोह में वरिष्ठ रंगकर्मी/ निर्देशक नवाब आलम को मगध रंग लाईफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हे पिछले 42 वर्षों से बिहार रंगमंच के विकास में उल्लेखनीय योगदान हेतु प्रदान किया गया है। नवाब आलम को इसके पूर्व भी कला संस्कृति के क्षेत्र में इनके अथक परिश्रम और त्याग के फलस्वरूप वर्ष 2019 -20 में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार ने बिहार कला पुरस्कार के अंतर्गत भिखारी ठाकुर वरिष्ठ पुरस्कार( रंगमंच) से सम्मानित किया है।

कई सम्मान मिले
नवाब आलम बिहार कला श्री पुरस्कार वर्ष 2004, स्व प्रोफेसर राम नारायण पाण्डेय शिखर सम्मान वर्ष 2004,बचनी देवी स्मृति सम्मान 2006, राजभाषा सम्मान 2013, रंगोली म्यूजिकल ग्रुप सेवा सम्मान 2015 आदि सम्मान से भी नवाजे जा चुके हैं। उनके इस सम्मान से खगौल के रंगमंच ,सभी कलाकारों, रंग प्रेमियों और आम जनता का मान बढ़ा है। इन्होंने अपने रंगकर्म के प्रारंभिक दिनों में ही कई चर्चित नाटको में अभिनय किया है और राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। नवाब एक नाट्य संस्था के महासचिव हैं और नाट्य जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। इनकी उपलब्धि पर मोइन गिरिडिहवी, विनोद शंकर मिश्र, अस्तानंद सिंह, मो सादिक तनवीरुल हक,जिला पार्षद दीपक मांझी और वार्ड पार्षद कौशर खान, फुलवारी नगर परिषद के अध्यक्ष आफताब आलम ने भी बधाई दी है।