पटना ब्‍यूरो।

जिसमें मेट्रोमोनियल साइट के द्वारा होने वाली शादी भी शामिल है। जिसमें युवक और युवतियां खुद एक दूसरे से संपर्क कर बातचीत के माध्यम से एक दूसरे को समझते हैं। फिर प्रोफाइल में सबकुछ मिल जाने के बाद शादी का आगे चलकर फैसला करते हैं। लेकिन हाल फिलहाल ऐसे बहुत सारे शातिर लोग भी इस मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर लड़कियों को निशाना बनाते हैं और पैसे की ठगी कर फिर चंपत हो जाते हैं।

क्या हैं ठगी का मॉडस आपरेंडिस

दर्जनों मेट्रमोनियल साइट शादी प्रोफाइल की रिगार्डिंग अपनी सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। जिसमें ऑडियो से लेकर वीडियों कॉल तक शामिल होता है। प्रोफाइल में बहुत सारी जानकारियों मांगी जाती है। लेकिन उन जानकारियों के बारे में आप तभी पुष्ट हो सकते हैं जब चीजों की भौतिक सत्यापन कर लिया जाए। लेकिन बहुत लोग इसकी जरूरत नहीं समझते हैं। या फिर ऐसे शातिरों की बातों में वे आ जाते हैं। फिर वे उनके जाल में बुरी तरह से फंसते ही जाते हैं।

केवल लड़कियां ही नहीं, लड़के भी होते हैं ठगी के शिकार

मेट्रोमोनियल साइट पर ठगी के शिकार केवल लड़कियां ही नहीं हो रही है। बल्कि लड़के भी इसके शिकार हो रहे हैं। जिसमें लड़कियां उन्हें शादी के नाम पर शादी का झांसा देकर पैसे ऐंठती है। वहीं बहुत सारे ऐसे लड़कियां भी है जिन्हें आर्थिक से लेकर भावनात्मक रुप से ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार बनाया गया।

केस नंबर 1
अनीता एक बदला हुआ नाम है। वह पटना के जक्कनपुर की रहने वाली है। फिलहाल दिल्ली के मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से रंजीत कुमार नाम के युवक के संपर्क में आती है। रंजीत अपने आप को आईबी ऑफिसर बताता है। फिर दोनों का मिलना जुलना और शादी की बात होती है। एक दिन अचानक रंजीत अपने माता जी के गंभीर बीमारी की बात करके अनीता से पैसा की मांग करता है। फिर अनीता अपने पिता से लेकर तीन लाख रुपये रंजीत को देती है। फिर रंजीत उसके बाद से गायब हो जाता है। अनीता ने इसकी शिकायत गृह मंत्रालय के ऑनलाइन पोर्टल से लेकर जक्कनपुर थाना में भी दर्ज कराई है।

केस नंबर 2

फतुहा की रागिनी नाम भी बदला हुआ है। इनके साथ भी इसी तर्ज पर ठगी की घटना को अंजाम दिया गया था। मेट्रोमोनियल साइट के द्वारा संपर्क करने के बाद बात शादी तक पहुंची। फिर अचानक उस बंदे को कुछ पैसा की जरूरत पड़ती है। पारिवारिक सहमति के बाद पैसा दिए जाते हैं। इस तरह से शादी की तैयारी को लेकर कई एक बार पैसा लिया गया। फिर वह लड़का गायब हो गया।

केस नंबर 3

बेगुसराय की रानी बदला हुआ नाम है के साथ भी अनीता के तर्ज पर ही ठगी की घटना हुई। रानी को भी सामने वाला शख्स ने आईबी ऑफिसर बताया था। फिर उसने अपने पिता की गंभीर बीमारी के नाम पर रानी और उसके परिवार वालों से पांच लाख के करीब पैसे ठग लिए। एक दिन वह शख्स भी अचानक गायब हो जाता है। इस मामले की शिकायत भी बेगुसराय में दर्ज कराई जाती है।

केस नंबर 4

अजीत कुमार जहानाबाद के है। उन्होंने अपना प्रोफाइल शादी साइट पर बनाई थी। फिर उन्हें फोन आता है। जिसमें शादी के बारे में बहुत सारी लड़कियों के बारे में बताया जाता है। फिर एक दूसरी लड़की उन्हें फोन करती है। कुछ दिन बात करने के बाद वह अपने मां की तबीयत खराब बताकर 40 हजार रुपये लेती है। उसके बाद उसने अजीत से बातचीत बंद कर दी।

कैसे बचे मेट्रोमोनियल साइट फ्रॉड से

पहले शादी के मैटर में मीडिल मैन की भूमिका होती थी। जिसे लोग ग्रामीण भाषा में अगुआ कहते थे। शादी की बातचीत की शुरूआत के पहले लोग लड़का और लड़की के बारे में, उनकी पारिवारिक स्थिति के बारे में तमाम चीजें पता करना होता था। ऑनलाइन माध्यम में यह सब चीजें पता करने की जरूरत नहीं समझी जाती है। जिसकी वजह से ज्यादातर लोग धोखा खाते हैं।

मेट्रोमानियल साइट पर किन-किन बातों का ध्यान रखें

साइबर एक्सपर्ट सोनू कुमार दिल्ली स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ के तौर पर काम करते हैं, उन्होंने बताया कि ऐसे में मामले में फंसने से पहले बचाव हैं बेहद जरूरी। बचाव के लिए नीचे दिए गए टिप्स फॉलो करें।
1 शादी प्रोफाइल की जांच और उसकी भौतिक सत्यापन जरूर करा लें।
2 शादी से पहले पैसे की कोई लेन देन नहीं करें।
3 सामने वाले की पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में जरूर जानकारी हासिल कर लें।
4 सामने वाले की जॉब प्रोफाइल की भी जांच कर लें अगर संभव हो तो विभागीय स्तर पर उसकी जांच करा लें।
5 फोटो के आदान प्रदान में भी सावधानी बरते और पूरी तरह से भरोसा होने पर ही बात को आगे बढ़ाए।
6 वर और वधू पक्ष के अलावा दोनों पक्ष के पारिवारिक लोगों को भी इसमें जरूर शामिल करें।