- साल भर चलता रहा गिरफ्तारी और बरामदगी का दौर

- कानून की सख्ती के बाद भी बड़े पैमाने पर लाई गई शराब

PATNA : प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी के बाद तस्करों की गिरफ्तारी और शराब की बरामदगी का दौर चलता रहा लेकिन कोई भी बादशाह हाथ नहीं आया। पुलिस की गिरफ्त में आए लोग भी साधारण ही रहे। पुलिस के हाथ कोई बड़ा बादशाह नहीं आया जिससे प्रदेश में शराब की तस्करी का खुलासा नहीं हो सका है। उत्पाद विभाग बरामदगी और कार्रवाई के सहारे दावा कर रहा है कि शराबबंदी कानून का पालन सख्ती से किया गया लेकिन सवाल ये है कि जब सख्ती रही तो शराब की खेप आई कहां से और बादशाह हाथ क्यों नहीं आया?

- आंकड़ों के सहारे दावा

उत्पाद विभाग आंकड़ों के आधार पर दावा कर रहा है कि प्रदेश में शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसमे गिरफ्तारी और शराब की बड़ी बरामदगी को बेस बताया जा रहा है। देशी विदेशी के साथ अन्य अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं।

- ये है एक अक्टूबर से ख् अप्रैल तक का आंकड़ा

गिरफ्तारी उत्पाद विभाग - ख्0ख्ख्म् पुलिस - ख्ब्807

भेजे गए जेल उत्पाद विभाग - ख्0ख्क्8 पुलिस - ख्ब्778

मिल गई जमानत उत्पाद विभाग - क्ख्80क् पुलिस - म्फ्भ्8

बरामदगी देसी उत्पाद विभाग - फ्क्फ्क्88 लीटर पुलिस - ख्म्ब्फ्99 लीटर

बरामदगी अंग्रेजी उत्पाद विभाग - क्0787म् लीटर पुलिस - ब्क्7ब्भ्7 लीटर

बीयर की बरामदगी उत्पाद विभाग - क्क्0ब्ख् लीटर पुलिस - फ्फ्0 लीटर

- भांग और अफीम भी खूब चली

अफीम बरामदगी - 7.ख् किलो

भांग की बरामदगी - म्म्7ब् किलो

गांजा - क्फ्00 किलो