PATNA/ HAZIPUR : पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर के प्रेक्षा गृह में ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स का प्रथम राज्य पुरस्कार अवार्ड ख्0क्7 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूमरे के जीएम डीके गायेन व पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष शिवानी गायेन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जीएम सह संरक्षक ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने भिन्न-भिन्न जिला संघों एवं मंडलों से आए पुरस्कृत च्च्चों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके अनुशासन, सौहार्दपूर्ण विचार तथा सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने पुरस्कार प्राप्ति के बाद राष्ट्रपति पुरस्कार के चयन के लिए सभी पुरस्कृत स्काउट एवं गाइड्स को अपनी शुभकामना दी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष-सह-मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल शर्मा ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स को राज्य का दर्जा मिलने के उपरांत छह जिला संघों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करने, समय-समय पर राज्य स्तरीय बैठक, लीडर समीट, राज्य पुरस्कार टे¨स्टग कैंप एवं बेसिक कोर्स स्काउट्स एवं गाइड्स का आयोजन किए पर हर्ष व्यक्त किया। राज्य सचिव सह महाप्रबंधक के सचिव अजीत कुमार झा ने जिला संघ गढ़हरा में रिजनल लेवल वोकेशनल एवं हैंडीक्राफ्ट विशेष कोर्स आयोजित किए जाने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की तथा सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन उप मुख्य राज्य आयुक्त सह उप मुख्य कार्मिक अधिकारी सूर्यनारायण एवं सहायक राज्य आयुक्त सह सहायक कार्मिक अधिकारी अनिल कुमार झा ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुख्य राज्य आयुक्त सह मुख्य कार्मिक अधिकारी सुषांत झा ने किया।