- 5 अक्टूबर को जारी होंगे रिजल्ट

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् :

राजधानी पटना के 25 केंद्रों पर जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी को थर्मल स्क्रीनिंग एवं साबुन से हाथ धुलाने के बाद ही इंट्री दी गई। सभी छात्रों को सेंटर पर नया मास्क दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर संदिग्ध मरीजों के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गई थी। जबकि सभी छात्रों के बीच शारीरिक दूरी का पालन के लिए दो कम्प्यूटर के बीच गैप दिया गया था। इस वर्ष आईआईटी दिल्ली के निर्देशन में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा के परिणाम पांच अक्टूबर को जारी किए जाएंगे। परीक्षा के लिए 11 शहरों में 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा में छात्रों को फिजिक्स व मैथेमेटिक्स के प्रश्नों ने काफी उलझाया। परक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न थोड़े कठिन स्तर तक के थे। केमिस्ट्री के प्रश्न ठीक-ठाक रहे। मैथ्स के कैल्कुलस के पांच-छह प्रश्नों ने भी काफी समय लिया। फिजिक्स के रोटेशन, वर्क पावर एनर्जी, मैग्नेटिज्म आदि से प्रश्न ज्यादा पूछे गए। प्रश्नों के उलझाऊ रहने के कारण समय काफी बर्बाद हुआ। साइंस में थर्मोडायनेमिक्स के चार सवाल पूछे गये थे। मॉर्डन फिजिक्स के सवालों ने भी छात्रों को खूब परेशान किया।

बैठने से पहले किया सैनिटाइज

परीक्षा केंद्रों पर आईआईटी के अधिकारी निगरानी करते रहे। परीक्षा में दोनों पेपर से पहले बैठने वाले एरिया, कुर्सी, टेबल, मॉनिटर, की-बोर्ड, माउस, डेस्क आदि से लेकर दरवाजे, हैंडल, व्हीलचेयर (दिव्यांग छात्रों के लिए) आदि को सैनिटाइज किया गया था।

कई सेंटर पर एंट्री में परेशानी

पाटलिपुत्र में बने कई परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा केंद्र के सामने जलजमाव और सड़क के खोदे जाने से एंट्री में काफी परेशानी हुई।